अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की ट्रेनों में अभी से नो-रूम, क्या रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद बुक करवा सकते हैं टिकट, क्या हैं नियम?...बिहार एमएलसी चुनावः आरजेडी-कांग्रेस में 2 सीटों पर बन गई है आपसी सहमति! तीन पर हो सकता है सीधा मुकाबलाभारत-नेपाल सीमा पर 135 लीटर नेपाली शराब बरामद: निचलौल में एसएसबी-पुलिस का संयुक्त नाका, एक तस्कर गिरफ्तारदिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौतउत्तराखंड की नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में लगी भीषण आग, एक बैरक जलकर खाकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारTrain Cancelled: बिहार-झारखंड के बीच चलने वाली यह ट्रेन 36 दिनों के लिए रद्द, दिसंबर तक प्रभावित रहेगा परिच...नरपतगंज में 6 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार: 2 बाइक, तीन मोबाइल और 27,500 रुपए कैश जब्तबिहार में आज बारिश का अलर्ट नहीं: पटना समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस छुड़ाएगी पसीने; 6 जिलों में बाढ़स्कूल से सीधे गंडक नदी में नहाने पहुंचे 5 बच्चे, 2 तेज धारा में बहे, एक को SDRF ने बचाया44 कैदी खुली हवा में लेंगे सांस... मिलेगी रिहाई, गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से बाहर निकलेंगे बंदी, सरकार का फैसलाबिहार की ट्रेनों में अभी से नो-रूम, क्या रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद बुक करवा सकते हैं टिकट, क्या हैं नियम?...बिहार एमएलसी चुनावः आरजेडी-कांग्रेस में 2 सीटों पर बन गई है आपसी सहमति! तीन पर हो सकता है सीधा मुकाबलाभारत-नेपाल सीमा पर 135 लीटर नेपाली शराब बरामद: निचलौल में एसएसबी-पुलिस का संयुक्त नाका, एक तस्कर गिरफ्तारदिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौतउत्तराखंड की नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में लगी भीषण आग, एक बैरक जलकर खाकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारTrain Cancelled: बिहार-झारखंड के बीच चलने वाली यह ट्रेन 36 दिनों के लिए रद्द, दिसंबर तक प्रभावित रहेगा परिच...नरपतगंज में 6 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार: 2 बाइक, तीन मोबाइल और 27,500 रुपए कैश जब्तबिहार में आज बारिश का अलर्ट नहीं: पटना समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस छुड़ाएगी पसीने; 6 जिलों में बाढ़स्कूल से सीधे गंडक नदी में नहाने पहुंचे 5 बच्चे, 2 तेज धारा में बहे, एक को SDRF ने बचाया44 कैदी खुली हवा में लेंगे सांस... मिलेगी रिहाई, गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से बाहर निकलेंगे बंदी, सरकार का फैसला

Article Advertisement

Jobs

क्या डिग्री वाकई मायने रखती है? IIM की छात्रा को मिली 3.5 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप

क्या डिग्री वाकई मायने रखती है? IIM की छात्रा को मिली 3.5 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप IIM कलकत्ता की एक छात्रा को मुंबई में 3.5 लाख रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह मामला दिखाता है कि अच्छी डिग्री आज भी शानदार मौके दिला सकती है। मुंबई की एक ब्रांडिंग एजेंस

क्या डिग्री वाकई मायने रखती है? IIM की छात्रा को मिली 3.5 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप

Article Advertisement

क्या डिग्री वाकई मायने रखती है? IIM की छात्रा को मिली 3.5 लाख रुपये महीने की इंटर्नशिप IIM कलकत्ता की एक छात्रा को मुंबई में 3.5 लाख रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह मामला दिखाता है कि अच्छी डिग्री आज भी शानदार मौके दिला सकती है। मुंबई की एक ब्रांडिंग एजेंसी की फाउंडर साक्षी जैन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने डिग्री की अहमियत को लेकर बहस छेड़ दी है। उन्होंने बताया कि उनकी एक दोस्त, जो इस समय IIM कलकत्ता में पढ़ाई कर रही है, उनको मुंबई में 3.5 लाख रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिली है। मोटे पैकेज के लिए अच्छी डिग्रियां जरूरी? साक्षी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, “जब मैंने सुना कि मेरी दोस्त को इंटर्नशिप के दौरान 3.5 लाख रुपये हर महीने मिल रहे हैं, तो मैं चौंक गई।” उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर गया कि हो सकता है कि डिग्री की उतनी अहमियत न हो जितनी लोग सोचते हैं, लेकिन कुछ दरवाजे सिर्फ अच्छी डिग्रियों से ही खुलते हैं। क्या डिग्री वाकई मायने रखती है? अपने लिंक्डइन पोस्ट में साक्षी ने लिखा, “हम अक्सर सोशल मीडिया पर कहते हैं कि डिग्री मायने नहीं रखती। मैंने भी यही माना था। लेकिन कभी-कभी ऐसे लम्हे सामने आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “शायद डिग्री हर जगह जरूरी नहीं होती, लेकिन कई बार ये ऐसे मौके देती है जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होता।”   दो महीने में 7 लाख की कमाई साक्षी की दोस्त को जो इंटर्नशिप ऑफर मिला है, उससे वह केवल दो महीने में 7 लाख रुपये कमा लेगी। इसने यह बात उजागर कर दी कि देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IIMs) से पढ़ाई करने वालों को कैसे शानदार अवसर मिलते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं साक्षी की यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो गई, जिसे अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए IIT और IIM से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। एक यूजर ने लिखा, “एक IIT छात्र को दो महीने की इंटर्नशिप के लिए 25 लाख रुपये मिले – मतलब 12.5 रुपये लाख प्रति माह।” IIM टैग हमेशा साथ रहता है एक अन्य यूजर ने कहा, “लोग चाहे जितना भी कहें कि MBA मायने नहीं रखता, लेकिन IIM A, B, और C का टैग जिंदगी भर साथ रहता है और करियर की शुरुआत में बड़ा पैकेज हासिल करने में मदद करता है।” कई लोगों ने यह भी लिखा कि भारत में IIT/IIM जैसी संस्थाएं गर्व का विषय हैं और ये दुनिया की सबसे अच्छी संस्थाओं में गिनी जाती हैं। IIM कलकत्ता का गौरव गौरतलब है कि IIM Calcutta देश के सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल्स में से एक है। यहां से पढ़ चुके छात्रों में इंद्रा नूयी (पूर्व CEO, PepsiCo) और रामचंद्र गुहा (इतिहासकार) जैसे दिग्गज शामिल हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read