इमरान खान को भारी पड़ी अदालत के खिलाफ बयानबाजी, अयोग्य करार देने वाली याचिका दाखिल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमारान खान को 'न्यापालिका' के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के कारण उन्हें अयोग्य करार देने संबंधी एक याचिका पाकिस्तानी अदालत में दायर की गयी है।
World
इमरान खान को भारी पड़ी अदालत के खिलाफ बयानबाजी, अयोग्य करार देने वाली याचिका दाखिल
इमरान खान को भारी पड़ी अदालत के खिलाफ बयानबाजी, अयोग्य करार देने वाली याचिका दाखिल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमारान खान को 'न्यापालिका' के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के कारण उन्हें अयोग्य करार देने संबंधी एक याचिका पाकिस्तानी अदालत में दायर की गयी है। अपने चिर प्रतिद्वंद्वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्र

Article Advertisement
Article Advertisement
अपने चिर प्रतिद्वंद्वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इलाज कराने के लिए लंदन रवाना होने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह टिप्पणी की थी।
पाकिस्तान के एक नागरिक ताहिर मसूद ने शनिवार को लाहौर उच्च न्यायालय में यह याचिका दायर की।
याचिका में खान के खिलाफ न्यायपालिका की निंदा करने के लिए अवमानना का मामला चलाने का आग्रह किया गया है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शीर्ष न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीशों की आलोचना की है जो अदालत के अवमानना के दायरे में आता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने 2013 में पहले ही न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणियों के लिए खान को नोटिस जारी किया है।
पीएमएल एन के नेताओं तलाल चौधरी एवं निहाल हाशमी के न्यापालिका विरोधी भाषणों पर शीर्ष अदालत द्वारा उन्हें सजा दिये जाने का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि खान को अदालत व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का समन जारी करे, उन्हें अयोग्य करार दे और निर्वाचन आयोग को नेशनल असेंबली की उनकी सदस्यता रद्द करने का निर्देश दे।
गौरतलब है कि खान ने हाल ही में 69 वर्षीय शरीफ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देने के लिए 700 करोड़ रुपये का क्षतिपूर्ति बांड जमा करने के अपनी सरकार की शर्त को खारिज करने के लिए लाहौर उच्च न्यायालय की आलोचना की और मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा और उनके उत्तराधिकारी को "न्यायपालिका" में जनता के भरोसे को बहाल करने" के लिए कहा था।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
यूरोप में बम धमकियों से हवाई यात्रा प्रभावित, कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग; जांच में नहीं मिला विस्फोटक

World
AI शेयरों में भारी गिरावट से दुनिया के बाजारों में हड़कंप, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार धड़ाम

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
