अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स की तस्करी, एक पकड़ाBahraich News: सीमा पर 1.135 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तारकस्टम क्लीयरेंस के इंतजार में भगवान की प्रतिमाएं 24 घंटे तक बॉर्डर पर बारिश में भीगती रहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर शराब जब्त: नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार, 145 बोतलें बरामदबिहार में टीचर ट्रांसफर स्थगित, MLC चुनाव के बाद आएगी नई तारीख; निर्वाचन आयोग ने नहीं दी अनुमतिबिहार में शुक्रवार मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, Bihar Hindi Newsबिहार में शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्टBegusarai News: दानिश आलम व पृथ्वीराज का बिहार रणजी टीम में हुआ चयनBihar News : मंदिर जाने से पहले भगवान को देना पड़ा कस्टम का हिसाब, 30 घंटे बॉर्डर पर चलती रही प्रक्रियाबिहार में छूटे नाम वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग का फैसलाPilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर डीजल और स्पेयर पार्ट्स की तस्करी, एक पकड़ाBahraich News: सीमा पर 1.135 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तारकस्टम क्लीयरेंस के इंतजार में भगवान की प्रतिमाएं 24 घंटे तक बॉर्डर पर बारिश में भीगती रहींबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल से लाई जा रही 43.5 लीटर शराब जब्त: नरपतगंज में भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार, 145 बोतलें बरामदबिहार में टीचर ट्रांसफर स्थगित, MLC चुनाव के बाद आएगी नई तारीख; निर्वाचन आयोग ने नहीं दी अनुमतिबिहार में शुक्रवार मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, Bihar Hindi Newsबिहार में शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्टBegusarai News: दानिश आलम व पृथ्वीराज का बिहार रणजी टीम में हुआ चयनBihar News : मंदिर जाने से पहले भगवान को देना पड़ा कस्टम का हिसाब, 30 घंटे बॉर्डर पर चलती रही प्रक्रियाबिहार में छूटे नाम वोटर लिस्ट से जुड़ेंगे, SIR पर हंगामे के बीच चुनाव आयोग का फैसला

Article Advertisement

Sports

भारत का सूपड़ा साफ होने का खतरा, हरमनप्रीत का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय

भारत का सूपड़ा साफ होने का खतरा, हरमनप्रीत का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय वोर्सेस्टर, दो जुलाई (भाषा) लंबे समय से रन बनाने के लिये जूझ रही भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर जल्द ही लय हासिल करने के लिए बेताब होगी क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखला के तीसरे और आखिर

भारत का सूपड़ा साफ होने का खतरा, हरमनप्रीत का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय

Article Advertisement

भारत का सूपड़ा साफ होने का खतरा, हरमनप्रीत का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय वोर्सेस्टर, दो जुलाई (भाषा) लंबे समय से रन बनाने के लिये जूझ रही भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर जल्द ही लय हासिल करने के लिए बेताब होगी क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखला के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में शनिवार को यहां टीम के सामने 3-0 की करारी शिकस्त से बचने की चुनौती होगी। पिछले सात एकदिवसीय मैचों में से छह को हारने के बाद मिताली राज की अगुवाई वाली टीम को लय हासिल करने में मुश्किल हो रही है। उसे घरेलू धरती पर दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम से हार झेलनी पड़ी थी और अब उस श्रृंखला में सूपड़ा साफ होने का खतरा मंडरा रहा है। श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय में जहां गेंदबाजों ने अपने खेल के स्तर को ऊंचा करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया, तो वहीं लचर बल्लेबाजी के कारण फिर से टीम को हार का सामना करना पड़ा। लगातार अंतराल पर विकेट पतन के कारण कप्तान मिताली पर बोझ काफी बढ़ जा रहा है, जिससे उनका खेल भी प्रभावित हो रहा है। टीम के लिए सबसे अधिक चिंता का सबब उपकप्तान हरमनप्रीत कौर की लचर बल्लेबाजी है जिनके प्रदर्शन में पिछले चार साल से निरंतरता नहीं रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 विश्व कप में 171 रन की शानदार पारी के बाद वह सिर्फ दो मैचों ही अर्धशतक लगा सकी हैं। इस दौरान उन्हें 28 मैचों में 22 बार बल्लेबाजी का मौका मिला। मिताली और जेमिमा रोड्रिग्स के अलावा पूनम राउत, दीप्ति शर्मा और तानिया भाटिया के पास बड़े शॉट खेलने की क्षमता नहीं होने के कारण, सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और 17 साल की शेफाली वर्मा पर बहुत दबाव बन रहा है। भारत के लिए मिताली ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाये लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 60 के आस-पास रहा। भारतीय बल्लेबाजों के लिए खाली गेंदें भी बड़ी समस्या रही है। पहले मैच में टीम कैथरीन ब्रंट, आन्या श्रुबसोल, नैट साइवर,, केट क्रॉस और सोफी एक्लेस्टोन के खिलाफ 50 ओवरों में 181 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सकी थी। दूसरे एकदिवसीय में भी यही हाल था। शुरुआती ओवरों में शेफाली की 55 गेंद में 44 रन की पारी के बाद आखिरी ओवरों में झूलन गोस्वामी के बल्ले से निकले कुछ बडे शॉट के कारण टीम 220 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोच रमेश पोवार के पास हरमनप्रीत के खराब लय का कोई समाधान है और क्या उन्हें लगता है कि इस श्रृंखला के बाद उपकप्तान को टीम से बाहर करने या विश्राम देने की जरूरत है। राष्ट्रीय टीम वर्षों तक खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को टीम में बनाये नहीं रख सकती। गेंदबाजी विभाग में पहले मैच की निराशा को पीछे छोड़ते हुए दूसरे एकदिवसीय में झूलन और लेग स्पिनर पूनम यादव दोनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया था । छोटे स्कोर के कारण भारतीय गेंदबाज हालांकि हमेशा दबाव में रहे। टैमी ब्यूमोंट और साइवर के अच्छे फॉर्म में होने साथ घरेलू टीम की कप्तान हीथर नाइट भारतीय आक्रमण के खिलाफ बड़े स्कोर कर के श्रृंखला में बल्ले से मिली नाकामी को पीछे छोड़ना चाहेंगी। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)। इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट साइवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सराह ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, सारा ग्लेन, एमिली अर्लॉट। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read