अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एसबीआई की पहली शाखा का उद्घाटन किया

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एसबीआई की पहली शाखा का उद्घाटन किया नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन परिसर में यह एसबीआई की पहली शाखा है।

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एसबीआई की पहली शाखा का उद्घाटन किया

Article Advertisement

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एसबीआई की पहली शाखा का उद्घाटन किया नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

Article Advertisement

राष्ट्रपति भवन परिसर में यह एसबीआई की पहली शाखा है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार एसबीआई की शाखा में पहले ग्राहक स्वयं राष्ट्रपति कोविंद रहे। उनका खाता खोलने के बाद बैंक ने उन्हें पासबुक भी दी। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशन राव और एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा मौजूद थे। इस शाखा की कुछ महत्वपूर्ण खूबियों के तहत इसमें विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह डिजिटलीकरण की नीति अपनाई गई है। इस शाखा में एक छत के नीचे सभी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यह शाखा नवीनतम डिजिटल सुविधाओं मसलन वीडियो केवाईसी, ऑटोमेटेड नकद जमा एवं निकासी मशीन और पासबुक प्रिटिंग मशीन से लैस है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित इस शाखा का इस्तेमाल वे लोग भी कर सकेंगे जो राष्ट्रपति एस्टेट के निवासी नहीं हैं। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read