IND vs SL: बारिश बिगाड़ सकती है पहले वनडे का खेल, पढ़ें कोलंबो के मौसम का ताजा अपडेट भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने वाली है।
पहले वनडे मैच पर अब बारिश का साया मंडरा रहा है।
यहां जानिए कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम।
India vs Sri Lanka 1st ODI Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 2 अगस्त यानी आज खेला जाएगा।
इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली से लेकर केएल राहुल-श्रेयस अय्यर भी एक्शन में दिखने वाले हैं।
टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब रोहित और विराट की क्रिकेट मैदान पर वापसी होने वाली है।
रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
वहीं दूसरी तरफ अब पहले वनडे मैच पर बारिश का भी साया मंडरा रहा है।
चलिए जानते है कि आज कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम।
मैच में बारिश की कितनी संभावना भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच आज आर.प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा।
कोलंबो में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक मैच से पहले और मैच के बीच में बारिश हो सकती है।
एक्यवेदर की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबो में आज रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
सुबह मौसम साफ रह सकता है जबकि रात होते-होते बारिश होने की संभावना है।
बारिश की शुरुआत दोपहर 11 बजे से 12 बजे के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई जा रही है।
मैच में घट सकते हैं ओवर पहले वनडे मैच में आज ग्राउंड स्टाफ की भी परीक्षा होने वाली है।
रुक-रुक बारिश होना मतलब बार-बार कवर को लगाना और हटाना होगा।
अगर मैच के दौरान बारिश काफी देर तक चलती है तो ओवर भी घटाए जा सकते हैं।
इसके अलावा अगर मैच से पहले बारिश हो जाती है तो गीली आउटफील्ड के चलते मैच निर्धारित समय से शुरू होने में भी देरी देखने को मिल सकती है।
लेकिन फैंस चाहेंगे कि बारिश न हो और उनको एक रोमांच से भरी पूरा मैच देखने को मिले।
Article Advertisement
Sports
IND vs SL: बारिश बिगाड़ सकती है पहले वनडे का खेल, पढ़ें कोलंबो के मौसम का ताजा अपडेट
IND vs SL: बारिश बिगाड़ सकती है पहले वनडे का खेल, पढ़ें कोलंबो के मौसम का ताजा अपडेट भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेलने वाली है। पहले वनडे मैच पर अब बारिश का साया मंडरा रहा है। यहां जानिए कैसा रहेगा आज कोलंबो का मौसम। India vs Sri Lanka 1st ODI Weather Report: भारत औ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
