पहले टेस्ट में एकतरफा जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम किंग्सटन टेस्ट के लिए तैयार है. यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट शुक्रवार से खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह टेस्ट मैच रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजरें दूसरा टेस्ट भी जीतकर कैरेबियाई टीम का 2-0 से सफाया करने पर हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही इस सीरीज में विराट ब्रिगेड पूरे 120 अंक बटोरने को तैयार है. वह एंटीगा टेस्ट 318 रनों के विशाल अंतर से जीतकर पहले ही 60 अंक हासिल कर चुकी है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज शामिल हैं. हर सीरीज के 120 अंक होंगे. दो मैचों की सीरीज में एक मैच के 60 अंक होंगे तो तीन मैचों की सीरीज में एक मैच के 40 अंक होंगे. टाई से आधे अंक मिलेंगे, जबकि ड्रॉ पर 3:1 के अनुपात में बांटा जाएगा. मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने विंडीज को खेल के सभी विभागों में मात दी थी. पहले दिन के शुरुआती सत्र को अगर छोड़ दिया जाए तो विंडीज की टीम कभी भी भारत पर हावी नहीं रह पाई थी. भारत की पहली पारी में उसने 25 रनों के भीतर ही भारत के तीन विकेट चटका दिए थे, लेकिन उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और निचले क्रम में रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के दम पर भारत संभल गया था. रहाणे ने दूसरी पारी में शतक जमाया था और कप्तान विराट कोहली तथा हनुमा विहारी के साथ मजबूत साझेदारियां कर विंडीज के सामने मजबूत लक्ष्य रखा था. मेहमान टीम के तीन बल्लेबाजों को छोड़कर सभी का प्रदर्शन संतोषजनक रहा था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत की वजह रहे चेतेश्वर पुजारा और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का बल्ला शांत रहा था. इस मैच में यह दोनों बल्लेबाज रन करने की फिराक में होंगे. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला भी नहीं चला था तथा उनकी विकेटकीपिंग भी ठीक नहीं रही थी. यहां कप्तना कोहली पंत को बाहर कर अनुभवी ऋद्धिमान साहा को अंतिम-11 में ला सकते हैं. एंटीगा टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पैर नहीं जमा पाए थे. ईशांत ने पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए थे, तो बुमराह ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके थे. जडेजा ने गेंद से भी अच्छा योगदान दिया था. पहले टेस्ट में जडेजा को रविचंद्रन अश्विन के ऊपर तरजीह दिए जाने की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी, लेकिन इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने खेल से सभी को चुप करा दिया था. गेंदबाजी में कोहली कोई बदलाव के साथ उतरें इसकी संभावना बेहद कम है. अश्विन को एक बार फिर बेंच पर बैठे देखा जा सकता है. वहीं, अगर विंडीज की बात की जाए तो उसके लिए चिंता के विषय काफी सारे हैं. पहले मैच के बाद कप्तान जेसन होल्डर ने कहा था कि बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी और बड़े स्कोर करने होंगे. इस बात को उनके बल्लेबाज सबीना पार्क की पिच पर कितनी शिद्दत से अंजाम दे पाते हैं यह मैच में ही पता चलेगा. टीमें - भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, उमेश यादव. वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शमराह ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रहकीम कॉर्नवॉल, जाहमार हेमिल्टन, शेनॉन ग्रैबियल, शिमरॉन हेटमेयर, शाई होप, कीमो पॉल, केमार रोच.
Sports
IND vs WI: अब किंग्सटन फतह कर विराट ब्रिगेड की नजर 120 अंक पर
पहले टेस्ट में एकतरफा जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम किंग्सटन टेस्ट के लिए तैयार है. यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट शुक्रवार से खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह टेस्ट मैच रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजरें दूसरा टेस्ट भी जीतकर कैरेबियाई टीम का 2-0 से सफाय

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
