किसानों का आंदोलन थमेगा या जारी रहेगा प्रदर्शन?
आज फिर केंद्रीय मंत्रियों से बात करेंगे किसान किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच किसान नेता आज फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
किसान 13 फरवरी से आंदोलनरत हैं।
किसानों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है।
किसान एमएसपी की कानूनी गांरटी समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं।
हालांकि, आज फिर केंद्रीय मंत्रियों की किसानों के साथ बातचीत होगी।
इस बैठक में केंद्र की तरफ से पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे।
‘बैठक में कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा’ पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने आज मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक पर कहा कि हम आज पूरी तरह से सकारात्मक मूड में बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।
हमें पूरा भरोसा है कि इस बैठक में कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।
‘पीएम मोदी करें किसानों के साथ बातचीत’ सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज हमारी मंत्रियों के साथ बैठक है।
हम चाहते हैं कि पीएम मोदी उनसे बातचीत करें, ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
‘किसानों पर आंसू गैस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए’ इससे पहले, सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा के सुरक्षा बलों को किसानों पर आंसूगैस का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
हम सरकार के साथ बातचीत के पक्ष में हैं।
यदि सरकार चर्चा के माध्यम से हमारे मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है, तो हम भी इच्छुक हैं।
गौरतलब है कि किसानों के आंदोलन के दूसरे दिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
वहीं, बॉर्डर के पास ट्रैफिक जाम के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई।
दिल्ली में धारा 144 लागू दिल्ली पुलिस ने कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पहले ही धारा 144 लागू कर दी है, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉलियों और बड़ी सभाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
किसानों के विरोध प्रदर्शन और अधिकारियों द्वारा की गई सुरक्षा जांच के कारण दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर बुधवार को लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
Article Advertisement
Sports
किसानों का आंदोलन थमेगा या जारी रहेगा प्रदर्शन? आज फिर केंद्रीय मंत्रियों से बात करेंगे किसान
किसानों का आंदोलन थमेगा या जारी रहेगा प्रदर्शन? आज फिर केंद्रीय मंत्रियों से बात करेंगे किसान किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच किसान नेता आज फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। किसान 13 फरवरी से आंदोलनरत हैं। किसानों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। किसान एमएसपी की कानूनी गांरटी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
