दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज, पढ़िए इससे जुड़े 10 अहम Facts प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बनाए गए इस दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
बता दें कि चेनब नदी पर बने इस ब्रिज की ऊंचाई पेरिस में स्थित विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी ज्यादा है।
Politics
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज, पढ़िए इससे जुड़े 10 अहम Facts
दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज, पढ़िए इससे जुड़े 10 अहम Facts प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बनाए गए इस दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि चेनब नदी पर बने इस ब्रिज की ऊंचाई पेरिस में स्थित विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी ज्यादा ह

Article Advertisement
Article Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को जम्मू में चेनब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
1.3 किलोमीटर लंबाई वाले इस ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाता है।
चेनब नदी पर बना स्टील से बना आर्क के आकार का यह ब्रिज कश्मीर वैली को बाकी देश के साथ जोड़ेगा।
इस रिपोर्ट में जानिए इस अद्भुत ब्रिज के बारे में 10 महत्वपूर्ण फैक्ट्स।
1. यह ब्रिज चेनब नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है और इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ज्यादा है।
2. चेनब रेलवे ब्रिज की लंबाई 1.3 किलोमीटर है।
यह कटरा से लेकर बनिहाल तक 111 किलोमीटर लंबाई वाले स्ट्रेच में एक महत्वपूर्ण लिंक का निर्माण करता है।
3. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निर्माण किया गया है।
बता दें कि इसे बनाने में 1486 करोड़ रुपये की लागत आई है।
4. इस ब्रिज का निर्माण साल 2002 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लाइन प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुआ था।
पूरा ब्रिज अगस्त 2022 में तैयार हो गया था।
5. यह ब्रिज को आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है।
इसे ऐसे बनाया गया है कि यह 266 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली हवाओं को भी झेल सकता है।
6. चेनब ब्रिज में आर्क के आकार की डिजाइन दिखती है जो इसे खास बनाती है।
आर्क का निर्माण स्टील से हुआ है और यह ब्रिज का सबसे अहम हिस्सा है।
7. इस ब्रिज पर से कोई ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर सकेगी।
जल्द ही जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन शुरू की जाएगी।
8. उम्मीद की जा रही है कि इस ब्रिज का उद्घाटन होने के बाद जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास में भी रफ्तार आएगी।
इससे यहां कारोबार बढ़ेगा।
9. इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र को भी इस ब्रिज से काफी उम्मीदें हैं।
माना जा रहा है कि कनेक्टिविटी बेहतर होने से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।
10. अधिकारियों ने चेनब ब्रिज को टूरिस्ट स्पॉट बनाने के लिए तैयारियां भी कर ली हैं।
इस ब्रिज को बनाने में 28,660 मीट्रिक टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
