हाइडल प्रोजेक्ट केस में CBI का एक्शन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों पर छापेमारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हाइडल प्रोजेक्ट में हुए कथित भ्रष्टाटार के मामले में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रहा है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों पर भी एजेंसी छापेमारी कर रही है।
जम्मू-कश्मीर में हाइडल प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई छापेमारी कर रही है।
जिन जगहों पर सीबीआई यह कार्रवाई कर रही है उनमें केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसर भी शामिल हैं।
बता दें कि यह मामला हाइडल प्रोजेक्ट के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट देने में किए गए कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई की छापेमारी 30 से अधिक परिसरों पर चल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला कीरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के 2200 करोड़ रुपये के सिविल वर्क देने में किए गए कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे थे।
उनका दावा है कि उन्हें दो फाइल क्लीयर करने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।
इनमें से एक फाइल 624 मेगावाट के किरू प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई थी, जो किश्तवाड़ जिले में चेनब नदी पर बनाया जा रहा है।
किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं: मलिक वहीं, इस छापेमारी को लेकर सत्यपाल मलिक की ओर से प्रतिक्रिया भी आ गई है।
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं पिछले 3-4 दिन से बीमार हूं और अस्पताल में हूं।
इसके बाद भी मेरे मकान पर तानाशाही के जरिए सरकार एजेंसियों से छापेमारी कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि मेरे ड्राइवर और सहायक को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
मैं किसान का बेटा हूं, इससे घबराऊंगा नहीं।
मैं किसानों के साथ हूं।
पिछले महीने मिली थी नकदी और सामान इस मामले में सीबीआई ने पिछले महीने दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में करीब आठ जगहों पर छापेमारी की थी।
इस दौरान एजेंसी ने डिजिटल डिवाइसेज, कंप्यूटर्स, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और आपत्तिजनक कागजातों के साथ 21 लाख रुपये से अधिक का कैश बरामद किया था।
सीबीआई के एक प्रवक्ता के अनुसार एक निजी कंपनी सीवीपीपीपीएल के निदेशकों, एमडी और चेयरमैन समेत अन्य के खिलाफ सत्यपाल मलिक की ओर से मिले एक रेफरेंस के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।
Article Advertisement
Politics
हाइडल प्रोजेक्ट केस में CBI का एक्शन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों पर छापेमारी
हाइडल प्रोजेक्ट केस में CBI का एक्शन, जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों पर छापेमारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) हाइडल प्रोजेक्ट में हुए कथित भ्रष्टाटार के मामले में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के परिसरों पर भी एजेंसी छापेमार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
