‘गोबर को गाजर का हलवा बताकर परोस देते हैं बीजेपी के लोग’, जन विश्वास रैली में क्या बोले तेजस्वी यादव देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।
इसे लेकर इंडिया गठबंधन ने पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली की, जिसमें महागठबंधन के नेता जुटे थे।
इस दौरान आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन ने बिहार के पटना में जन विश्वास महारैली की।
इस महारैली में कांग्रेस, आरजेडी, सपा और वामदल के नेताओं ने मंच साझा किया।
एक मंच पर लालू यादव, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव एक साथ दिखाई दिए।
इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महारैली को संबोधित करते हुए एनडीए पर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोई आरजेडी को एमवाई (MY) की पार्टी कहता है तो कोई BAAP की।
उन्होंने RJD का मतलब बताते हुए कहा कि आर से राइट्स, जे से जॉब्स, डी से डेवलपमेंट होता है।
बीजेपी के सामने न तो मेरे पिता कभी झुके थे और न ही झुकेंगे।
भारी संख्या में आकर आप लोगों ने पुरानी सारी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यूपीए सरकार में लालू यादव ने रेलवे को मुनाफा कराया था : पूर्व डिप्टी सीएम उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे चाचा पलटीमार तो पीएम मोदी झूठ बोलने के होलसेलर और मैन्युफैक्चरर हैं।
जिसने कारखाना और नौकरी नहीं दी, वो क्या विशेष राज्य का दर्जा देंगे।
भाजपा के लोग गोबर को गाजर का हलवा बताकर परोस देते हैं।
मोदी कहते हैं कि मैं अपने पिता और उनके कामों के बारे में क्यों नहीं बोलता हूं।
आप (मोदी) कान खोलकर सुन लीजिए, लालू यादव ने यूपीए-1 की सरकार में ऐतिहासिक काम किया था।
उन्होंने रेलवे को 90 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कराया था।
आपकी 10 साल की सरकार में कितना मुनाफा हुआ, ये बताइए।
बुजुर्ग हो गए हैं नीतीश कुमार : तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव ने जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में दो डिप्टी सीएम बनाया गया, एक बड़बोला है तो दूसरा अनाप-शनाप बोलता है।
हमारे चाचा से कम सम्राट चौधरी नहीं हैं।
वे पांच-पांच पार्टी बदल चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार अब बुजुर्ग हो चुके हैं।
वो कहते थे कि इतनी नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा, लेकिन हमारी सरकार ने 5 लाख नौकरी देने का काम किया।
Article Advertisement
Politics
‘गोबर को गाजर का हलवा बताकर परोस देते हैं बीजेपी के लोग’, जन विश्वास रैली में क्या बोले तेजस्वी यादव
‘गोबर को गाजर का हलवा बताकर परोस देते हैं बीजेपी के लोग’, जन विश्वास रैली में क्या बोले तेजस्वी यादव देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर इंडिया गठबंधन ने पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली की, जिसमें महागठबंधन के नेता जुटे थे। इस दौरान आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
