PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत, Lok Sabha Election 2024 पर विवाद, TMC नेता के गंभीर आरोप लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विवाद छिड़ा है।
PM मोदी के खिलाफ भी चुनाव आयोग को शिकायत दी गई है।
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने की मांग है।
भाजपा और मोदी को निर्देश देने की अपील की है।
जानें आखिर मामला क्या है?
लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच चुनाव आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव हटा दिए।
पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को भी हटा दिया।
इससे TMC बौखला गई है और इसी बौखलाहट में पार्टी नेता डेरेक ओ ब्रायन एक शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंच गए।
उन्होंने लिखित शिकायत देकर लोकसभा चुनाव 2024 सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराए जाने की अपील की है।
शिकायत में PM मोदी और भाजपा का जिक्र भी किया है।
दोनों पर चुनाव आयोग दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।
चुनाव आयोग को तबाह करने का आरोप लगाया डेरेक ओ ब्रायन का कहना है कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थानों को तबाह करने की कोशिश कर रही है।
डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।
डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि भाजपा घटिया तरीके अपनाकर गंदी चालें चलकर चुनाव आयोग जैसे सरकारी संस्थानों को तबाह करने पर तुली है।
क्या भाजपा लोगों का सामना करने से डर गई है, जो भाजपा ने चुनाव आयोग को अपने पार्टी कार्यालय में तब्दील कर लिया है, जहां से लगातार विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है।
क्या यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं?
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने की मांग डेरेक ओ ब्रायन ने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि ECI या उसके गुरु की आवाज?
निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों का स्थानांतरण!
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए, हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं।
डेरेक ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार को हटाने का निर्देश दिया।
विवेक सहाय को नियुक्ति कर दिया, जिन्हें एक बार चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया था।
भाजपा संवैधानिक संस्था को नियंत्रित करने का प्रयास कर दिया है।
भाजपा और मोदी को निर्देश देने की अपील मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेरेक ने आदर्श आचार संहिता (MCC) के कथित उल्लंघन का आरोप लगाया है।
शिकायत का कनेक्शन भारत सरकार की ओर से PM मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़े मैसेज से भी है।
डेरेक ने चुनाव आयोग से मामले में जरूरी कदम उठाने की गुहार लगाई है।
भाजपा और उसके उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को उचित निर्देश देने की अपील की है।
चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता के सिद्धांतों को बनाए रखने और सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने को कहा है।
Article Advertisement
Politics
PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत, Lok Sabha Election 2024 पर विवाद, TMC नेता के गंभीर आरोप
PM मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत, Lok Sabha Election 2024 पर विवाद, TMC नेता के गंभीर आरोप लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विवाद छिड़ा है। PM मोदी के खिलाफ भी चुनाव आयोग को शिकायत दी गई है। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने की मांग है। भ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
