बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया इलेक्शन कमीशन ने इस बार कुछ लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी है।
85 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और दिव्यांग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
इसके लिए एक फॉर्म अपने एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर को भरकर देना होता है।
इसके बाद ही घर बैठे अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं।
कोई ऐसा बुजुर्ग जिसका उम्र 85 साल से ज्यादा है या ऐसा दिव्यांग जिसकी दिव्यांगता 40 फीसदी से ज्यादा है, वह इस लोकसभा चुनाव में घर बैठे वोट डाल सकता है।
चुनाव आयोग ने इसके लिए खास सुविधा शुरू की है।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एरिया के बूथ अधिकारी (BLO) को शुरू में ही बताना होगा।
अपने बूथ एरिया की जानकारी नजदीकी चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in से ले सकते हैं।
वहीं नगर पालिका या नगर निगम से भी अपने BLO के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
भरना होगा फॉर्म 12D इस सुविधा का लाभ लेने के लिए फॉर्म 12D भरकर अपने एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर को देना होगा।
फॉर्म को चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eci.gov.in से या यहां दिए गए लिंक ( Form 12D ) पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर फॉर्म भरने में कोई परेशानी आए तो BLO की मदद ले सकते हैं।
कब है आखिरी तारीख जिस एरिया में चुनाव होना है, चुनाव आयोग वहां के लिए अधिसूचना जारी करता है।
इसके बाद ही उम्मीदवार नॉमिनेशन फाइल करते हैं।
अधिसूचना जारी होने के 4 दिन के अंदर बुजुर्ग और दिव्यांग को BLO को बताना पड़ता है कि वे वोट घर से देंगे।
इस दौरान फॉर्म 12D भरकर देना होता है।
इसके बाद वोटिंग की जानकारी वोटर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी।
अगर बात दिल्ली की करें तो दिल्ली में फॉर्म 12D भरने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है।
पहले चरण की वोटिंग कल इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं।
पहले चरण की वोटिंग कल यानी 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगी।
दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को, छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को और सातवें चरण की वेटिंग 1 जून को होगी।
4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Article Advertisement
Politics
बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया
बुजुर्ग और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें- क्या है पूरी प्रक्रिया इलेक्शन कमीशन ने इस बार कुछ लोगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी है। 85 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और दिव्यांग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए एक फॉर्म अपने एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर को भरकर देना होता है। इसके बाद ही घर बै

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
