लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानें आखिर क्यों?
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने लोकसभा चुनाव प्रत्याशी को पार्टी से निकाल दिया है और उसका चुनाव टिकट भी काटा है।
लेटर जारी करके इस एक्शन की जानकारी दी गई है, लेकिन मतदान से एक दिन पहले यह फैसला क्यों लिया गया जानें?
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग से एक दिन पहले बड़ी उठापटक हुई है।
बहुजन समाज पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव उम्मीदवार को पार्टी से निकाल दिया है।
पार्टी सुप्रीमो मायावती ने यह फैसला लिया।
कार्रवाई झांसी प्रत्याशी राकेश कुशवाहा के खिलाफ की गई है।
राकेश पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा है।
उनको पार्टी से निष्कासित करते हुए उनका चुनाव टिकट भी काट दिया गया है।
बता दें कि एक हफ्ता पहले ही पार्टी ने राकेश कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया था।
एक बदलाव और एक की पदोन्नति दूसरी ओर, बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी भी बदले गए हैं।
एक लेटर जारी करके इस एक्शन की जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को हटा दिया गया है।
बीके गौतम अब नए जिलाध्यक्ष होंगे।
कैलाश पाल को ललितपुर का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह बदलाव गुटबाजी की खबरों के चलते किया गया है।
इस वजह से की गई निष्कासन की कार्रवाई बसपा के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष ने उनके खिलाफ एक्शन इसलिए लिया, क्योंकि राकेश कुशवाहा ने गलती जानकारी पार्टी को दी थी।
राकेश कुशवाहा ने टिकट लेने के लिए दावा किया कि वे पार्टी के पुराने सदस्य हैं, इसलिए उन्हें उनका अनुभव देखते हुए चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन टिकट देने के बाद भी राकेश कुशवाहा ने चुनाव प्रचार में रुचि नहीं दिखाई।
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि वे बसपा नहीं सपा के सदस्य रह चुके हैं।
इससे नाराज होकर पार्टी सुप्रीमो ने फैसला लिया और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
Article Advertisement
Politics
लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानें आखिर क्यों?
लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानें आखिर क्यों? बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने लोकसभा चुनाव प्रत्याशी को पार्टी से निकाल दिया है और उसका चुनाव टिकट भी काटा है। लेटर जारी करके इस एक्शन की जानकारी दी गई है, लेकिन मतदान से एक दिन पहले यह फैसला

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
