अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- आरक्षण के नाम पर फैला रहे अफवाह लोकसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी तीसरी बार निर्वाचित होकर पिछड़े वर्ग का आरक्षण वापस लेना चाहती है. लोकसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी तीसरी बार निर्वाचित होकर पिछड़े वर्ग का आरक्षण वापस लेना चाहती है. राहुल गांधी के इस बयान के बाद से आरक्षण को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जोरदार हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा पिछड़े वर्गों का आरक्षण वापस लेने की दिशा में काम करती तो अबतक ऐसा कर चुकी होती. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार जब तक सत्ता में है, तब तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई विचार नहीं होगा. राहुल गांधी के आरक्षण वाले बयान पर अमित शाह का पलटवार आगे अमित शाह ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी लोगों में अफवाह फैलाकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले दस साल से भाजपा इस देश की सत्ता में काबिज है और दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बना चुकी है. हम अगर असल में देश से आरक्षण समाप्त करना चाहते तो अब तक ऐसा हो चुका होता. इसके अलावा शाह ने कहा कि यह महज एक झूठ है. पीएम मोदी पहले ही लोगों को आस्वस्थ कर चुके हैं कि जबतक भाजपा सत्ता में है, तब तक कोई भी उनसे आरक्षण वापस नहीं ले सकता. वहीं, कांग्रेस हमेशा से ही पिछड़े वर्ग के आरक्षण के खिलाफ खड़ी रही है. राहुल गांधी लोगों को गुमराह कर रहे वहीं, बिहार के सुपौल में एनडीए प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के लिए चुनावी सभा में पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी जिस तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश को बनाया, उसका दंश हम आज तक झेल रहे हैं. यह फिर कोई दूसरा देश बांटने का काम करेंगे?
देश में अगर ये लोग आ गए तो शायद यही काम करेंगे. बता दें कि 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है.
Politics
अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- आरक्षण के नाम पर फैला रहे अफवाह
अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- आरक्षण के नाम पर फैला रहे अफवाह लोकसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी तीसरी बार निर्वाचित होकर पिछड़े वर्ग का आरक्षण वापस लेना चाहती है. लोकसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
