प्रधानमंत्री पद को लेकर अमित शाह ने कही बड़ी बात, सियासी हलचल तेज बिहार में बढ़ते सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली में विपक्ष के भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर एक बार फिर हमला बोला है. आइएनडीआइए में पीएम की रेस में कितने नेता हैं और राहुल गांधी कितने पीछे हैं. बिहार में बढ़ते सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली में विपक्ष के भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर एक बार फिर हमला बोला है. आइएनडीआइए में पीएम की रेस में कितने नेता हैं और राहुल गांधी कितने पीछे हैं, ये बात उन्होंने अपने भाषण में कहते हुए गठबंधन की हकीकत बताई. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, ''आइएनडीआइए जीते ऐसा होने वाला नहीं है, लेकिन अगर वे जीतते हैं तो प्रधानमंत्री का चेहरा कौन है?
क्या एक-एक साल के प्रधानमंत्री बनाएंगे. एक साल शरद पवार, एक साल लालू, एक साल स्टालिन, एक साल ममता बनर्जी और जो कुछ बचा हुआ समय होगा तो वो राहुल बाबा को बनाया जाएगा. क्या ऐसा नेतृत्व देश को मजबूत कर सकता है?'' अब गृहमंत्री के इस बयान से बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. 'नरेंद्र मोदी की जीत निश्चित है' - गृहमंत्री अमित शाह आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत निश्चित है. उनको तीसरी बार पीएम बनाने का मतलब है बिहार में जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को खत्म करना और योग्यता के आधार पर राजनीति की शुरुआत करना.'' बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को मधुबनी के झंझारपुर से एनडीए के जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल और बेगुसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. 'बिहार का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार' - गृहमंत्री वहीं आपको बता दें कि आगे गृहमंत्री ने कहा कि, ''कांग्रेस नेता खरगे कहते हैं कि राजस्थान और बिहार का कश्मीर से क्या लेना-देना. खरगे साहब को कहना चाहता हूं कि कश्मीर के लिए बिहार का बच्चा-बच्चा अपनी जान देने के लिए तैयार है. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है. लालू भी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पिछड़ा वर्ग विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं.'' साथ ही आगे अमित शाह ने कहा कि, ''मंडल कमीशन के कारण जो आरक्षण मिला, वो 1957 में ही मिल जाता, लेकिन काका साहब कालेलकर कमीशन की रिपोर्ट कांग्रेस ने रोककर रखी. उसने मंडल कमीशन का विरोध किया. राम मंदिर मामले को लटकाते रहे. मोदी जी ने पांच साल में केस भी जीता, मंदिर भी बना।
कांग्रेस को प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया गया, मगर तुष्टिकरण के लिए उन्होंने बहिष्कार किया.'' 'लालू के जीवन का लक्ष्य है...' - अमित शाह इसके अलावा आपको बता दें कि आगे अमित शाह ने कहा कि, ''लालू के जीवन का लक्ष्य है बेटे को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी के बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना.'' वहीं आगे कम्युनिस्ट पार्टी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि, ''कम्युनिस्टों के कारण ही खाद कारखाना बंद हो गया था, रिफाइनरी बंद होने के कगार पर पहुंच गई थी, लेकिन सांसद सह मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से फिर से चालू हो गया
Article Advertisement
Politics
प्रधानमंत्री पद को लेकर अमित शाह ने कही बड़ी बात, सियासी हलचल तेज
प्रधानमंत्री पद को लेकर अमित शाह ने कही बड़ी बात, सियासी हलचल तेज बिहार में बढ़ते सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली में विपक्ष के भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर एक बार फिर हमला बोला है. आइएनडीआइए में पीएम की रेस में कितने नेता हैं और राहुल गांधी कितने पीछे हैं. बिहार में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
