अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चुनाव

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चुनाव देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इस बीच पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार दिया। इसे लेकर उम्मीदवार ने पार्टी के महासचिव को पत्र भी लि

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चुनाव

Article Advertisement

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को झटका, पुरी उम्मीदवार ने लौटाया टिकट, यहां से संबित पात्रा लड़ रहे चुनाव देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इस बीच पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार दिया। इसे लेकर उम्मीदवार ने पार्टी के महासचिव को पत्र भी लिखा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने पार्टी का टिकट लौटा दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं है। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा भी चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस को इंदौर और सूरत में भी झटका लगा था। इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया था तो सूरत प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल हो गया था। कांग्रेस ने सुचारिता मोहंती को पुरी से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। सुचारिता मोहंती ने अपना टिकट लौटाते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वे आर्थिक कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रही हैं।   सुचारिता मोहंती ने क्यों लौटाया टिकट सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजे मेल में कहा है कि वह अपना टिकट लौटा रही हैं, क्योंकि उनके पास चुनाव प्रचार करने के लिए पैसे नहीं हैं और पार्टी ने फंड देने से मना कर दिया है। कांग्रेस ने मुझे चुनाव से संबंधित खर्च खुद उठाने के लिए कहा है। पहले भी फंड को लेकर दिया था बयान इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार सुचारिता मोहंती ने 29 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट कर लोगों से दान देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि पुरी में हमारे अभियान को बचाएं! दान करो! एक साथ हम कर सकते हैं! उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि भाजपा सरकार ने विपक्ष को दबाने और चुनाव जीतने के लिए सबसे अलोकतांत्रिक डिजाइन में इन चुनावों के दौरान मुख्य विपक्षी कांग्रेस का गला घोंटने की कोशिश की है। पार्टी के बैंक खाते फ्रीज होने की वजह से कांग्रेस पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारे चुनाव प्रचार के लिए कोई फंडिंग नहीं कर रही है।   पुरी में अब भाजपा-बीजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार संबित्र पात्रा दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव 2019 में बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्रा ने उन्हें हराया था। अब कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती के चुनाव नहीं लड़ने से अब इस सीट पर भाजपा और बीजद उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read