राहुल गांधी क्यों पहनते हैं सफेद टी-शर्ट?
कांग्रेस नेता ने खुद बताई वजह राहुल गांधी अक्सर सफेद टी-शर्ट पहने नजर आते हैं. इसके पीछे की वजह अब कांग्रेस नेता ने खुद बताई है. उन्होंने इसे पारदर्शिता और सादगी का संदेश देने वाला बताया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर सफेद टी-शर्ट पहने नजर आते हैं. इस पर अक्सर लोग पूछते भी हैं कि आखिरी राहुल गांधी सिर्फ सफेद टी-शर्ट ही क्यों पहनते हैं. अब इसे लेकर खुद राहुल गांधी ने जवाब दिया है. सोशल मीडिया चैनलों पर जारी किए एक एक वीडियो में कांग्रेस नेता खुद इस बारे में बताते दिख रहे हैं. उन्होंने सफेद टी-शर्ट पहनने की एक नहीं बल्कि दो वजह बताईं. वह 'पारदर्शिता' और 'सादगी' का संदेश देता है. इस वीडियो को 'कर्नाटक में प्रचार का एक दिन. कुछ हल्के-फुल्के सवाल और कुछ बहुत शानदार जवाब' शीर्षक के साथ शेयर किया गया है. क्या बोले राहुल गांधी?
इस वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं, 'मेरे विचार से, विचारधारा की स्पष्ट समझ के बिना आप एक बड़े संगठन के रूप में सत्ता की ओर नहीं बढ़ सकते. हमें लोगों को अपनी विचारधारा को समझाना होगा जो गरीब समर्थक और महिला समर्थक है तथा सभी के साथ समान व्यवहार करने का समर्थन करती है.' कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, 'इसलिए संगठनात्मक स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर लड़ाई हमेशा से विचारधारा को लेकर रही है.' सफेद टी-शर्ट पर दिया ये जवाब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हो या फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा हर जगह राहुल गांधी ‘टी-शर्ट’ पहने ही दिखाई दिए हैं. इसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, 'पारदर्शिता और सादगी... और मैं कपड़ों के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करता. मैं इसे साधारण रखना चाहता हूं.' वहीं चुनाव प्रचार के सर्वश्रेष्ठ क्षणों के बारे में पूछे जाने के सवाल परह उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'जब यह समाप्त होता है!' भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले कांग्रेस नेता राहुल ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कहा कि वह 70 दिनों तक सड़क पर थे, जिसकी शुरूआत ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से हुई थी. उन्होंने कहा कि यह प्रचार अभियान नहीं था बल्कि यह कहीं अधिक कठिन कार्य था. राहुल गांधी ने कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान भाषण देना पसंद करते हैं क्योंकि 'यह लोगों को इस बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है कि देश को किस चीज की जरूरत है.' सोशल मीडिया पर वीडियो में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से पूछते हैं कि चुनाव प्रचार में उन्हें क्या पसंद या नापसंद है. तो इस पर खरगे कहते हैं कि, "कुछ भी बुरा नहीं है. यह अच्छा है क्योंकि हम देश के लिए यह कर रहे हैं. जो लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं, उन्हें जब हम रोकने का काम करते हैं तो हमें अच्छा लगता है. कम से कम, हम देश के लिए कुछ तो कर रहे हैं."
Article Advertisement
Politics
राहुल गांधी क्यों पहनते हैं सफेद टी-शर्ट? कांग्रेस नेता ने खुद बताई वजह
राहुल गांधी क्यों पहनते हैं सफेद टी-शर्ट? कांग्रेस नेता ने खुद बताई वजह राहुल गांधी अक्सर सफेद टी-शर्ट पहने नजर आते हैं. इसके पीछे की वजह अब कांग्रेस नेता ने खुद बताई है. उन्होंने इसे पारदर्शिता और सादगी का संदेश देने वाला बताया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर सफेद टी-शर्ट पहने नजर आते हैं. इस पर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
