'INDIA' गठबंधन को विजय सिन्हा ने दिया नया नाम, पढ़िए-क्या कहा?
विजय सिन्हा ने कहा कि नेता जब अभिनेता बनने चले और एक नई फिल्म की कहानी जिसका नाम रखा गया है I.N.D.I.A. यानि I- इस्लामी तुष्टिकरण N- नेपोटिज्म वंशवादी D- डिस्ट्रैक्टिव I- इटालियन A- एलाइंस के घमंडी व वंशवादी नेता अब एक्टिंग सीखने मुंबई जा रहे हैं. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से विपक्षी दलों के गठबंधन "INDIA" पर करारा हमला बोला है. उन्होंने 'INDIA' गठबंधन का नया नाम बताते हुए विपक्षी दल के नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है. विजय सिन्हा ने कहा कि नेता जब अभिनेता बनने चले और एक नई फिल्म की कहानी जिसका नाम रखा गया है I.N.D.I.A. यानि I- इस्लामी तुष्टिकरण N- नेपोटिज्म वंशवादी D- डिस्ट्रैक्टिव I- इटालियन A- एलाइंस के घमंडी व वंशवादी नेता अब एक्टिंग सीखने मुंबई जा रहे हैं. वो प्रशीक्षण प्राप्त करेंगे लेकिन इनका एक्शन और डॉयरेक्शन पहले ही फ्लॉप हो गया है क्योंकि हर कैरेक्टर अपनी कहानी लेकर घूम रहा है. बिहार के सीएम लोकेशन हंटिंग करने के लिए बैठक से एक दिन पहले ही मुंबई पहुंच रहे हैं. विजय सिन्हा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार इसलिए एक दिन पहले मुंबई पहुंचे हैं ताकि अपने पलटूराम कैरेक्टर को पलटी मारने के लिए ना ना कहकर के हां हां में बदलने के लिए लोगों को बाध्य करें और विवश करें. सीएम नीतीश कुमार अपने स्वार्थ और महत्वाकांक्षा के लिए बिहार के विकास और बिहारी की जिंदगी से जो खिलवाड़ कर रहे हैं, ये कहीं ना बिहारियों के हित में हैं और तुष्टिकरण की राजनीति I.N.D.I.A.के लोगों का राष्ट्र को कमजोर करना और सनातन के संतानों को जातीय उन्माद पैदा करके लड़ाना और राष्ट्र को फिर से गुलामी की ओर ले जाने की मानसिकता अब भारत की जनता, मां भारती की संतानें कतई स्वीकार नहीं करेंगी. नीतीश कुमार का फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप होगा. विजय सिन्हा ने ट्वीट किया, 'मिलकर बैठे हैं महफिल में जुगनू सारे, ऐलान ऐ है कि सूरज को हटाया जाये. I- इस्लामी तुष्टिकरण N- नेपोटिज्म वंशवादी D- डिस्ट्रैक्टिव I- इटालियन A- एलाइंस' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'यही महागठबंधन की जमात को बिहार में हुए तीन उपचुनाव में यहां की जनता इन्हें नकार चुकी है. अब इसमें कुछ और पार्टी जुड़ कर नया नामांकरण कर सभी भ्रष्टाचारियों की जमात देश की जनता को दिग्भ्रमित करना चाहती है. जिस तरह उपचुनाव में बिहार की जनता आपको नकार चुकी है उसी तरह देश की जनता भी आपको बहुमत नहीं देगी और देश की जनता फिर से एक बार प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को दो तिहाई बहुमत देकर उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगी.
Politics
'INDIA' गठबंधन को विजय सिन्हा ने दिया नया नाम, पढ़िए-क्या कहा?
'INDIA' गठबंधन को विजय सिन्हा ने दिया नया नाम, पढ़िए-क्या कहा? विजय सिन्हा ने कहा कि नेता जब अभिनेता बनने चले और एक नई फिल्म की कहानी जिसका नाम रखा गया है I.N.D.I.A. यानि I- इस्लामी तुष्टिकरण N- नेपोटिज्म वंशवादी D- डिस्ट्रैक्टिव I- इटालियन A- एलाइंस के घमंडी व वंशवादी नेता अब एक्टिंग सीखने म

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
