भारत . पाकिस्तान मैच से लड़कियों को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिलेगी : पाक महिला कप्तान बिस्माह मारूफ फरवरी (भाषा) अगले महीने होने वाले विश्व कप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से खेलने के दबाव से भली भांति वाकिफ पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ को उम्मीद है कि यह मैच सरहद के दोनों पार लड़कियों को क्रिकेट में कैरियर बनाने के लिये प्रेरित करेगा ।
भारतीय टीम आईसीसी एक दिवसीय विश्व कप के पहले मैच में छह मार्च को न्यूजीलैंड के तौरंगा में पाकिस्तान से खेलेगी ।
यह टूर्नामेंट चार मार्च से तीन अप्रैल तक न्यूजीलैंड के छह शहरों आकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन, तौरंगा और वेलिंगटन में खेला जायेगा ।
मां बनने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रही मारूफ ने क्राइस्टचर्च से भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ भारत और पाकिस्तान का मैच किसी भी खिलाड़ी के लिये अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन मंच है लेकिन आखिर में है तो यह क्रिकेट का मैच ही जिसमें अपने बेसिक्स सही रखकर एक आम मैच की तरह खेलना होता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह मैच भारत और पाकिस्तान की लड़कियों को क्रिकेट में पदार्पण के लिये प्रेरित करेगा ।
यह क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है और दर्शकों की नजरें इस मैच पर लगी होंगी ।
उम्मीद है कि दोनों देशों की लाखों लड़कियां इस मैच को देखकर क्रिकेट खेलने के लिये प्रेरित होंगी ।’’ मारूफ ने मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम की तारीफ की लेकिन उम्मीद जताई कि पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ।
उन्होंने कहा ‘‘ भारतीय टीम बहुत अच्छी है जिसने हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है ।
उनके पास कई अच्छे युवा खिलाड़ी हैं ।’’ पाकिस्तान के लिये 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी मारूफ ने कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने का है ।
मेरा मानना है कि मेरी टीम ऐसा कर सकती है ।
हमारे पास अनुभव, प्रतिभा और कुछ शानदार युवा खिलाड़ी भी हैं ।’’ सबसे सीनियर खिलाड़ी और कप्तान होने के नाते उनका लक्ष्य मोर्चे से अगुवाई करने का होगा ।
उन्होंने कहा ,‘‘ अगर मैं ही अच्छा नहीं खेल सकूंगी तो दूसरों को प्रेरित नहीं कर पाऊंगी ।
हम पिछले साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये और इस बारे में आपस में बात की है ।
खिलाड़ियों को पता है कि कहां सुधार करना है और कैसे प्रदर्शन को ढर्रे पर लाना है ।’’ महिला क्रिकेट में 108 वनडे और 108 टी20 मैच खेलकर मारूफ ने 2602 और 2225 रन बनाये और क्रमश: 44 और 36 विकेट भी लिये हैं ।अपने सुनहरे कैरियर में कई उतार चढाव देखने वाली मारूफ मां बनने के लिये क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना चुकी थी लेकिन अब दूसरी पारी में छाप छोड़ने को बेताब हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ यह सफर शानदार रहा और मैने पूरा मजा लिया ।
कई उतार चढाव आये जिनसे सीखने को मिला ।
वापसी करके खुश हूं और लग रहा है मानो फिर क्रिेकेट में पदार्पण कर रही हूं ।
मैं अपने परिवार खासकर पति की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने पूरा साथ दिया ।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मातृत्व अवकाश नीति से भी बहुत मदद मिली ।’’ उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद वापसी करना आसान नहीं होता और अक्सर महिलायें कैरियर को हाशिये पर रख देती हैं लेकिन उन्होंने पुख्ता इरादों के साथ मैच फिटनेस हासिल करने पर मेहनत की और नतीजा सामने हैं ।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला क्रिकेट में भी आईपीएल और पीएसएल जैसी लीग होनी चाहिये ।
उन्होंने कहा ,‘‘ यह जरूरी है कि महिला क्रिकेटर ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलें ।
आईसीसी महिला चैम्पियनशिप ने महिला क्रिकेट में जान फूंकी है ।
हमें जितनी ज्यादा लीग खेलने को मिलेगी, उतना ही अच्छा होगा ।’’
Article Advertisement
Sports
भारत . पाकिस्तान मैच से लड़कियों को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिलेगी : पाक महिला कप्तान बिस्माह मारूफ
भारत . पाकिस्तान मैच से लड़कियों को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिलेगी : पाक महिला कप्तान बिस्माह मारूफ फरवरी (भाषा) अगले महीने होने वाले विश्व कप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से खेलने के दबाव से भली भांति वाकिफ पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ को उम्मीद है कि यह मैच सरहद क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
