अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

अर्जेंटीना को हराकर भारत एफआईच प्रो लीग में चौथे स्थान पर

अर्जेंटीना को हराकर भारत एफआईच प्रो लीग में चौथे स्थान पर ब्यूनस आयर्स , 12 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दूसरे मैच में 3 . 0 से हराकर एफआईएच प्रो लीग अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई । भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (11वां मिनट), ललित उपाध्याय (25वां) और मनदीप स

अर्जेंटीना को हराकर भारत एफआईच प्रो लीग में चौथे स्थान पर

Article Advertisement

अर्जेंटीना को हराकर भारत एफआईच प्रो लीग में चौथे स्थान पर ब्यूनस आयर्स , 12 अप्रैल (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दूसरे मैच में 3 . 0 से हराकर एफआईएच प्रो लीग अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई । भारत के लिये हरमनप्रीत सिंह (11वां मिनट), ललित उपाध्याय (25वां) और मनदीप सिंह (58वां) ने गोल दागे । इससे पहले भारत ने पहले मैच में अर्जेटीना को शूटआउट में हराकर एक बोनस अंक हासिल किया था । इस जीत के बाद भारत के आठ मैचों में 15 अंक हो गए हैं और वह एफआईएच प्रो लीग अंकतालिका में चौथे स्थान पर है । आस्ट्रेलिया उससे एक अंक पीछे है । भारत, आस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना तोक्यो ओलंपिक में पूल ए में है जिसमें स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान भी हैं । अर्जेंटीना प्रो लीग अंकतालिका में 12 मैचों में 11 अंक लेकर छठे स्थान पर है। अर्जेंटीना ने शुरूआत काफी आक्रामक की लेकिन कृष्ण बहादुर पाठक ने मार्टिन फेरेइरो के दो शर्तिया गोल बचाये । हरमनप्रीत ने 11वें मिनटमें पेनल्टी कार्नर पर गोल करके भारत को बढत दिलाई । ललित ने दूसरे क्वार्टर में यह बढत दुगुनी कर दी । आखिरी सीटी बजने से दो मिनट पहले मनदीप ने तीसरा गोल किया । भारतीय गोलकीपर पाठक ने कहा ,‘‘ हमने डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया । हमने गोल करने के मौके बनाकर गोल भी किये । हमें मिडफील्ड पर काम करना होगा ।’’ भारत अब आठ और नौ मई को ब्रिटेन में खेलेगा ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read