अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

भारत के चार मुक्केबाज एशियाई युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

भारत के चार मुक्केबाज एशियाई युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) भारत के चार मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार युवा और जूनियर वर्ग में एक साथ किया जा रहा है। भारत के सात म

भारत के चार मुक्केबाज एशियाई युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Article Advertisement

भारत के चार मुक्केबाज एशियाई युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) भारत के चार मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार युवा और जूनियर वर्ग में एक साथ किया जा रहा है। भारत के सात मुक्केबाज सोमवार को क्वार्टर फाइनल में उतरे जिनमें से चार ने जीत दर्ज की। जयदीप रावत (71 किग्रा) ने दबदबे वाला प्रदर्शन किया और संयुक्त अरब अमीरात के अपने प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद आइसा को दूसरे राउंड में ही बाहर का रास्ता दिखाया। वंशज (63.5 किग्रा) ने ताजिकिस्तान के मखकमोव डोवुड के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की, जबकि दक्ष सिंह (67 किग्रा) ने किर्गिस्तान के एल्डर तुर्दुबाएव को 4-1 से हराया। एक अन्य मुकाबले में सुरेश विश्वनाथ (48 किग्रा) ने किर्गिस्तान के अमानतुर झोलबोरोसव के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। विक्टर सैखोम सिंह (54 किग्रा) किर्गिस्तान के डरबेक तिलवाल्डिव से 2-3 से जबकि विजय सिंह (57 किग्रा) ताजिकिस्तान के मोरोदोव अबुबकर से 0-3 से हार गये। रवींद्र सिंह को ताजिकिस्तान के योकूबोव अब्दुर्रहीम ने 3-2 से हराया। भारत ने ड्रा के दिन ही अपने लिये 20 पदक पक्के कर दिये थे। कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए कई देश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। युवा वर्ग के स्वर्ण पदक विजेता को 6000 डॉलर, रजत पदक विजेता को 3000 डॉलर और कांस्य पदक विजेता को 2000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। जूनियर वर्ग में यह राशि क्रमश: 4000, 2000 और 1000 डॉलर है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read