अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

भारत ने एक दिन में कोविड-19 टीके की सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया

भारत ने एक दिन में कोविड-19 टीके की सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन में सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत

भारत ने एक दिन में कोविड-19 टीके की सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया

Article Advertisement

भारत ने एक दिन में कोविड-19 टीके की सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारत ने 24 घंटे में कोविड-19 टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराक दी है जो एक दिन में सबसे अधिक खुराक लगाने का रिकॉर्ड है।

Article Advertisement

यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 टीके की खुराक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। कल (बीता हुआ) इतिहास में दुनिया के सबसे बड़े टीका अभियान के तौर पर दर्ज होगा। बधाई।’’ मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार की सुबह तक मिली अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 62,12,108 टीकाकरण सत्र में अबतक कोविड-19 टीके की 55,47,30,609 खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि अबतक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से कोविड-19 टीके की 56.81 करोड़ खुराक मुहैया कराई गई है और 1,09,32,960 खुराकों की आपूर्ति प्रक्रियागत है। मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास 2.25 करोड़ टीके की खुराक मौजूद है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read