एयर रूट बंद करके ‘कंगाल’ पाकिस्तान को जानें कितना होगा घाटा?
2 दिन के लिए किया क्लोज पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान ने ऐसा किया था और भारी नुकसान उठाया था।
Politics
एयर रूट बंद करके ‘कंगाल’ पाकिस्तान को जानें कितना होगा घाटा? 2 दिन के लिए किया क्लोज
एयर रूट बंद करके ‘कंगाल’ पाकिस्तान को जानें कितना होगा घाटा? 2 दिन के लिए किया क्लोज पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान ने ऐसा किया था और भारी नुकसान उठाया था। जानें अब पाकिस्तान को क्या और कितना नुकसान होगा? पहलगाम आतंकी हमले

Article Advertisement
Article Advertisement
जानें अब पाकिस्तान को क्या और कितना नुकसान होगा?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर तनाव का माहौल है।
पाकिस्तान को डर है कि भारत उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है, इसलिए पाकिस्तान अलर्ट मोड में है।
पाकिस्तान ने पहले एयर रूट बंद करके मिसाइल परीक्षण किया और एक बार फिर पाकिस्तान ने 2 दिन के लिए एयर रूट बंद करने का फैसला लिया है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने NOTAM (Notice to Airmen) जारी करके 28 से 30 अप्रैल के बीच लाहौर और इस्लामाबाद के बीच एयर रूट बंद रखने का ऐलान किया है, क्योंकि पाकिस्तान को इस एरिया में मिलिट्री प्रैक्टिस करनी है।
लेकिन एयर रूट बंद करके पाकिस्तान ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है, क्योंकि एयर रूट बंद होने से पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
नहीं मिलेगी प्रति उड़ान मिलने वाली फीस एक्सपर्ट के अनुसार, एयर स्पेस बंद होने से पाकिस्तान को प्रति उड़ान मिलने वाली फीस नहीं मिलेगी।
पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद करके दुनिया के तीसरे सबसे बड़े एविएशन मार्केट इंडिया से मिलने वाली ओवरफ्लाइट फीस खो दी है।
हर रोज 400 से 500 उड़ानें प्रभावित होंगी।
पुलवामा आतंकी हमला 2019 के बाद भी पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद किया था तो 10 करोड़ डॉलर का नुकसान उठाया था।
हर रोज 400 से ज्यादा फ्लाइट्स बाधित हुई थीं।
साल 2019 में पाकिस्तान ने हर रोज 3 लाख डॉलर का नुकसान उठाया था।
पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और पाकिस्तान एयरलाइंस को करोड़ों का नुकसान हुआ था।
हवाई एरिया पार करने पर वसूली जाती फीस वर्तमान में 58000 डॉलर प्रतिदिन का नुकसान पाकिस्तान उठाएगा।
क्योंकि भारतीय एयरलाइंस ने पाकिस्तान के एयर रूट का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
इससे पाकिस्तान को प्रति उड़ान मिलने वाली फीस नहीं मिल रही है।
बोइंग 777 समेत कई विमान भारत से उड़ान भरते हैं, लेकिन वे पाकिस्तान के रास्ते नहीं जाते।
बोइंग 777 का वजन बोइंग 737 से 3 गुना ज्यादा है।
पाकिस्तान वजन के अनुसार 580 डॉलर से 1700 डॉलर प्रति उड़ान ओवरफ्लाइट फीस लेता है, जो उसे भारतीय एयरलाइंस से नहीं मिल रही है।
शुल्क की दरें विमान के वजन और फ्लाइट की दूरी के अनुसार तय होती हैं।
यह फीस किसी देश के हवाई क्षेत्र को पार करने के बदले वसूली जाती है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
