अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना

भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना हो गया जिसमें भारत के ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल है । आठ सदस्यीय दल को विदाई देने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत

भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना

Article Advertisement

भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को तोक्यो पैरालम्पिक के लिये रवाना हो गया जिसमें भारत के ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु भी शामिल है ।

Article Advertisement

आठ सदस्यीय दल को विदाई देने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अधिकारी मौजूद थे । मरियाप्पन के अलावा टेक चंद और विनोद कुमार भी इस दल में शामिल थे । पीसीआई अध्यक्ष दीपा मलिक ने इस मौके पर कहा ,‘‘ पूरा देश , माननीय प्रधानमंत्री और खेलमंत्री आज हमारी हौसलाअफजाई कर रहे हैं । पैरालम्पिक जा रहा हर खिलाड़ी पहले ही से विजेता है । मैं उन्हें शुभकामना देती हूं ।’’ व्हीलचेयर पर जा रहे खिलाड़ियों को पहली बार स्वयम इंडिया ने विशेष वाहन मुहैया कराये जिससे उनका आवागमन आसान हो गया । इसे रेवाड़ी से आये टेक चंद और नोएडा से आई मलिक ने इस्तेमाल किया । भारत का दूसरा दल बुधवार की शाम को रवाना होगा जिसमें पीसीआई अध्यक्ष समेत 14 लोग हैं । पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे और भारत 25 अगस्त को अपने अभियान का आगाज करेगा ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read