अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

भारत का श्रीलंका का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा 13 से 25 जुलाई के बीच

भारत का श्रीलंका का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा 13 से 25 जुलाई के बीच नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) भारतीय टीम श्रीलंका में 13 से 25 जुलाई के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। प्रसारणकर्ता सोनी ने सोमवार को यह घोषणा की। भारतीय चयनकर्ताओं के सीमि

भारत का श्रीलंका का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा 13 से 25 जुलाई के बीच

Article Advertisement

भारत का श्रीलंका का सीमित ओवरों की श्रृंखला का दौरा 13 से 25 जुलाई के बीच नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) भारतीय टीम श्रीलंका में 13 से 25 जुलाई के बीच तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

Article Advertisement

प्रसारणकर्ता सोनी ने सोमवार को यह घोषणा की। भारतीय चयनकर्ताओं के सीमित ओवरों की श्रृंखला के इस दौरे के लिए टीम में कई उदीयमान खिलाड़ियों को जगह देने की उम्मीद हैं जबकि शिखर धवन और हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की कप्तानी की दौड़ में हैं। श्रेयस अय्यर अगर पूरी तरह फिट हो जाते हैं जो वह भी कप्तानी का विकल्प हो सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा की। चैनल ने कार्यक्रम के साथ ट्वीट किया, ‘‘भारत की लहरें श्रीलंका के तट से टकराएंगी।’’ एक दिवसीय मुकाबले 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 21, 23 और 25 जुलाई को होंगे। मैचों के स्थल की घोषणा भी नहीं की गई है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत की दो टीमें एक ही समय दो अलग देशों में खेल रही हों। विराट कोहली की अगुआई वाली टेस्ट टीम इसी दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रही होगी। टेस्ट टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहले ही ब्रिटेन पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read