भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के मध्यपंक्ति के खिलाड़ियों रॉलिन बोर्गेस और ब्रैंडन फर्नांडीस को उम्मीद है कि दोहा में खेले जाने वाले आगामी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मैचों के दौरान भीषण गर्मी के मौसम में कतर की स्टेडियम ‘कूलिंग’ तकनीक (स्टेडियम को वातानुकूलित रखने वाली तकनीक) से टीम को काफी मदद मिलेगी।
भारतीय टीम फीफा विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गयी है लेकिन चीन में खेले जाने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में बनी हुई है।
भारत को दोहा का जस्सीम बिन हमद स्टेडियम में कतर के खिलाफ तीन जून को पहला मुकाबला खेलना है।
इसके बाद सात जून को बांग्लादेश और 15 जून का अफगानिस्तान से भिड़ना है।
बोर्गेस ने कहा, ‘‘स्टेडियम में कूलिंग तकनीक अद्भुत है।
आप जानते हैं कि कतर में बहुत गर्मी है, लेकिन आपको स्टेडियम में शीतलता का अहसास होगा।
यह आपको तरोताजा रखता है।
’’ बोर्गेस उस टीम का हिस्सा थे जिसने विश्व कप क्वालीफायर्स में 2019 में कतर को गोलरहित बराबरी पर रोका था।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पहली बार किसी स्टेडियम में ऐसा कुछ देखा था।
यहां तक कि 85वें मिनट में भी हवा चलने के कारण आप तरोताजा रहेंगे।
आपको लगता है कि आप दौड़ते रह सकते हैं।’’ उस मैच में उनके मिडफील्डर साथी ब्रैंडन फर्नांडिज बदलाव के रूप में मैदान पर उतरे थे।
एफसी गोवा का यह खिलाड़ी भी वातानुकूलित स्टेडियम से प्रभावित दिखा।
फर्नांडिज ने कहा, ‘‘पिछली बार जब हम कतर में थे, तो स्टेडियम बहुत अच्छा था।
कोई नमी नहीं थी।
यह बहुत अच्छी तरह से वातानुकूलित था।
वहां फुटबॉल खेलने के लिए अद्भुत परिस्थितियां थीं।
वास्तव में कतर के पास फ़ुटबॉल का शानदार बुनियादी ढांचा और विश्व स्तरीय सुविधाएं हैं।
अल साद के घरेलू मैदान पर खेलना एक शानदार अहसास होगा।
वहां खेलने से अच्छे अनुभव की उम्मीद है।’’
Article Advertisement
Sports
भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद
भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को कतर में ‘कूलिंग’ तकनीक से राहत मिलने की उम्मीद नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) भारतीय फुटबॉल टीम के मध्यपंक्ति के खिलाड़ियों रॉलिन बोर्गेस और ब्रैंडन फर्नांडीस को उम्मीद है कि दोहा में खेले जाने वाले आगामी विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 क्वालीफायर मैचों के दौरान भीषण गर्मी के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
