भारतीय हॉकी टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार: पाकिस्तानी दिग्गज हसन सरदार नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) अपनी टीम की गैर मौजूदगी में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पूर्व कप्तान हसन सरदार ने कहा कि मानसिक दृढता और आक्रामकता से खेलने पर मनप्रीत सिंह की टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक जीत सकती है ।
Sports
भारतीय हॉकी टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार: पाकिस्तानी दिग्गज हसन सरदार
भारतीय हॉकी टीम तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार: पाकिस्तानी दिग्गज हसन सरदार नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) अपनी टीम की गैर मौजूदगी में भारतीय हॉकी टीम का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पूर्व कप्तान हसन सरदार ने कहा कि मानसिक दृढता और आक्रामकता से खेलने पर मनप्रीत सिंह की

Article Advertisement
Article Advertisement
सरदार ने कराची से भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा ,‘‘ चूंकि पाकिस्तानी हॉकी टीम तोक्यो ओलंपिक में नहीं है तो मै भारतीय टीम का समर्थन करूंगा ।
पिछले दो तीन साल में भारत ने जबर्दस्त हॉकी खेलकर दुनिया की शीर्ष टीमों को हराया है और मुझे लगता है कि तोक्यो में खिताब की प्रबल दावेदारों में होगी ।’’ उन्होंने भारतीय टीम की फिटनेस की तारीफ करते हुए कहा कि इस मामले में वे दुनिया की शीर्ष टीमों के समकक्ष हैं ।
उन्होंने कहा ,‘‘ भारत के पूर्व मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस कुछ समय तक पाकिस्तानी टीम के साथ भी जुड़े थे ।
उनका मानना था कि फिटनेस के मामले में भारत अब नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया , बेल्जियम जैसी शीर्ष टीमों से कम नहीं है ।
इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी देखने को मिला ।’’ बड़े टूर्नामेंटों और मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिये मशहूर रहे सरदार ने भारतीय टीम को मानसिक मजबूती और आक्रामकता के साथ खेलने की सलाह देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी कामयाबी का भी यही राज था ।
उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय स्टिक वर्क और फिटनेस में किसी से कम नहीं ।
कई बार मानसिक दृढता की कमी दिखती है लेकिन ओलंपिक के स्तर पर इससे पार पाना होगा ।
कोरोना काल में तो यह और भी जरूरी है और जरूरत पड़ने पर खेल मनोवैज्ञानिक की सेवा ली जा सकती है ।’’ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सेंटर फॉरवर्ड में शुमार सरदार की कप्तानी में पाकिस्तानी हॉकी टीम ने आखिरी बार लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पीला तमगा जीता था ।
वह 1982 मुंबई विश्व कप में पाकिस्तान की खिताबी जीत के भी सूत्रधार थे ।
उन्होंने 1984 ओलंपिक में सर्वाधिक 11 और विश्व कप में सर्वाधिक 10 गोल दागे थे ।
लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पाकिस्तान की जीत के सूत्रधार रहे सरदार ने कहा कि वह मानसिक रूप से पूरी तैयारी के साथ उतरे थे कि उन्हें कम से कम दस गोल करने हैं जो उन्होंने किये ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने माहौल ऐसा बना दिया था कि टीम का हर सदस्य एक दूसरे को प्रेरित करता रहता था ।
हमारे कोच जब भी मुझे देखते तो दोनों हाथ की मुट्ठी खोलकर दस का इशारा करते यानी मुझे याद दिलाते कि दस गोल करने हैं ।’’ उन्होंने बताया ,‘‘ सेमीफाइनल में हमें आस्ट्रेलिया से खेलना था और मुझे याद है कि उनके कोच ने मैच से एक दिन पहले हमें चुनौती दी कि उन्हें हराने के लिये हमें कम से कम तीन गोल करने होंगे ।
तीन तो नहीं लेकिन मैने एक गोल किया और आस्ट्रेलिया हमारे खिलाफ एक भी गोल नहीं कर सका।’ सरदार ने कहा ,‘‘ यही मजबूती भारत को दिखानी होगी और इसके साथ आक्रामकता भी बनाये रखनी होगी ।
उन्हें इस सोच के साथ उतरना होगा कि हर हालत में जीतना है और इन सभी टीमों को वे हाल ही में हरा चुके हैं ।’’ भारत ने ओलंपिक में आखिरी बार 1980 मॉस्को में स्वर्ण पदक जीता था जबकि पाकिस्तान ने 1984 में ओलंपिक खिताब अपने नाम किया ।
उसके बाद से जर्मनी तीन बार, नीदरलैंड दो बार , आस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना एक एक बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं ।
पाकिस्तान ने 1992 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था ।
ओलंपिक में स्वर्णिम इतिहास के बावजूद पिछले कई साल में दोनों टीमों की नाकामी के बारे में पूछने पर सरदार ने कहा ,‘‘ यह अफसोसनाक है कि हम इतने साल से पदक नहीं जीत पाये ।
हमारे दौर में पाकिस्तान के पास शहनाज शेख, सामिउल्लाह खान, हनीफ खान, कलीमुल्लाह खान जैसे खिलाड़ी थे ।
इस पीढी ने हमारी टीम को जीतते नहीं देखा तो नये बच्चे कैसे हॉकी खेलने के लिये प्रेरित होंगे और प्रतिभायें कहां से निकलेंगी
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
