अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक पदक की प्रबल दावेदार : शिवेंद्र

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक पदक की प्रबल दावेदार : शिवेंद्र बेंगलुरू, पांच जुलाई (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सेंटर फॉरवर्ड और मौजूदा सहायक कोच शिवेंद्र सिंह का मानना है कि यह टीम दुनिया की सबसे फिट टीमों में से एक है और तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार होगी । शिवेंद्र ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक पदक की प्रबल दावेदार : शिवेंद्र

Article Advertisement

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक पदक की प्रबल दावेदार : शिवेंद्र बेंगलुरू, पांच जुलाई (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सेंटर फॉरवर्ड और मौजूदा सहायक कोच शिवेंद्र सिंह का मानना है कि यह टीम दुनिया की सबसे फिट टीमों में से एक है और तोक्यो ओलंपिक में पदक की प्रबल दावेदार होगी ।

Article Advertisement

शिवेंद्र ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमारा ध्यान रफ्तार, पैनापन, कौशल और फिटनेस पर है ताकि तोक्यो में पहुंचने पर टीम सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहे ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हम खिलाड़ियों की मैदान पर पोजिशन के अनुसार ही अभ्यास पर फोकस कर रहे हैं । स्ट्राइकर ‘डी ’ के भीतर के प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे इन खिलाड़ियों की काबिलियत पर भरोसा है और मुझे यकीन है कि यह दुनिया की सबसे फिट टीमों में से एक है । हम ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार होंगे ।’’ शिवेंद्र ने कहा कि उन्हें कोच की नयी भूमिका में ढलने में समय लगा लेकिन अब वह इसका पूरा मजा ले रहे हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ शुरू में यह थोड़ा अजीब था क्योंकि में इतने लंबे समय तक खिलाड़ी ही था लेकिन मुझे इस भूमिका में ढलने में एक सप्ताह ही लगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ बाकी कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया । अब मुझे अपने काम में इतना मजा आ रहा है कि अधिकांश समय मैदान पर ही गुजारना चाहता हूं ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read