अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

भारतीय नौसेना को अमेरिका से दो एमएच-60आर बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर मिले

भारतीय नौसेना को अमेरिका से दो एमएच-60आर बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर मिले नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) भारतीय नौसेना को अपने लड़ाकू क्षमताएं बढ़ाने के लिए अमेरिका से दो एमएच-60आर बहुउद्देशीय (मल्टी-रोल) हेलीकॉप्टर मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने शुक्रवार को सैन डिएगो के एक नौसैन्य हवाई स्टेशन प

भारतीय नौसेना को अमेरिका से दो एमएच-60आर बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर मिले

Article Advertisement

भारतीय नौसेना को अमेरिका से दो एमएच-60आर बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर मिले नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) भारतीय नौसेना को अपने लड़ाकू क्षमताएं बढ़ाने के लिए अमेरिका से दो एमएच-60आर बहुउद्देशीय (मल्टी-रोल) हेलीकॉप्टर मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने शुक्रवार को सैन डिएगो के एक नौसैन्य हवाई स्टेशन पर हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना से ये हेलीकॉप्टर प्राप्त किए।

Article Advertisement

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘समारोह में अमेरिकी नौसेना ने ये हेलीकॉप्टर औपचारिक तौर पर भारतीय नौसेना को सौंपे और तरणजीत सिंह संधू ने उन्हें प्राप्त किया।’’ एमएच-60आर हेलीकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने वाला हेलीकॉप्टर है जिसे विमानन की नयी प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। हेलीकॉप्टरों को भारत की जरूरत के हिसाब से कई विशिष्ट उपकरण तथा हथियारों से भी लैस किया जाएगा। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित इस श्रेणी की 24 हेलीकॉप्टर खरीद रही है जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन हेलीकॉप्टरों के शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रिआयामी क्षमताएं बढ़ेंगी।’’ इन हेलीकॉप्टरों को उड़ाने के लिए भारतीय चालक दल का पहला बैच अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read