अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी चिकारा डोप टेस्ट में चूकने के कारण चार साल के लिये निलंबित

नयी दिल्ली, 28 मार्च अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की इंटीग्रिटी यूनिट ने 2018 में टूर्नामेंट से बाहर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा को चार साल के लिये निलंबित कर दिया । चिकारा को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया और उनका निलंबन 27 जुलाई2018 से लागू होगा । आईएए

भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी चिकारा डोप टेस्ट में चूकने के कारण चार साल के लिये निलंबित

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 28 मार्च अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की इंटीग्रिटी यूनिट ने 2018 में टूर्नामेंट से बाहर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा को चार साल के लिये निलंबित कर दिया । चिकारा को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया और उनका निलंबन 27 जुलाई2018 से लागू होगा ।

Article Advertisement

आईएएएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । इसने एक बयान में कहा ,‘‘27 जुलाई 2018 को खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर जांच में दोषी पाया गया । 28 अक्टूबर 2018 को मांट्रियल में विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की अधिकृत लैब में उसके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए ।’’ चिकारा ने 2018 फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था । वह इसी साल अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में उपविजेता रहे । नवंबर 2018 में उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया । बाद में उसके बी नमूने की जांच की गई। दिसंबर 2018 में उसने एआईयू को बताया कि उसे पता नहीं था कि जीएचआरपी 6 प्रतिबंधित पदार्थ है जो उसके नमूने में पाया गया । उसने 12 मार्च को स्वीकार किया कि उसने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन किया है और लिखित में यह कबूलनामा दिया ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read