Indian Railway कर सकता है बड़ा बदलाव, जानें करोड़ों यात्रियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?
Indian Railway: भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए यात्रा के नियमों में कई बदलाव करता है।
आने वाले समय में रेलवे जनरल टिकट में बड़ा बदलाव कर सकता है।
Indian Railway: भारत में सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों में सफर करते हैं।
ऐसे में त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिसके लिए हजारों अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाती हैं।
इन दिनों उत्तर प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर कर रहे हैं।
पिछले दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों में भगदड़ मच गई।
इस दौरान 20 यात्रियों की जान चली गई।
इस घटना के बाद रेलवे कुछ बदलाव करने की योजना बना रहा है।
जानिए क्या होंगे ये बदलाव और इसका यात्रियों पर कैसे असर पड़ेगा?
क्या बदलाव हो सकता है?
हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय भगदड़ मच गई।
इस दौरान स्टेशन पर प्रयागराज में लगे महाकुंभ में भाग लेने जा रहे यात्रियों की भारी थी।
इस हादसे में 20 लोगों की जान चली गई।
इस घटना के बाद जनरल टिकट लेकर यात्रा करने के नियमों पर कई सवाल उठे।
जिसको देखते हुए भारतीय रेलवे कथित तौर पर जनरल टिकट पर ट्रेन का नाम और नंबर शामिल करने का विचार करने लगा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेल मंत्री ने कहा है कि ‘भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जनरल टिकट पर ट्रेन का नाम और नंबर लिखा होगा।’ अभी जानकारियों के अभाव में यात्री किसी भी ट्रेन के जनरल क्लास में यात्रा कर सकते हैं।
हालांकि, अगर यह बदलाव लागू होते हैं, तो यात्री सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में यात्रा कर पाएंगे, जिनका टिकट पर नंबर-नाम होगा।
वहीं, इन नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना भी तय किया जा सकता है।
---विज्ञापन--- जनरल टिकटों की संख्या होगी कम भगदड़ में सामने आया कि एक ही दिन में जरूरत से ज्यादा टिकट काटे गए थे, जिसके बाद नए नियम के तहत हर ट्रेन के लिए जारी किए जाने वाले जनरल टिकटों की संख्या भी कम की जाएगी।
जिससे जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ कम होगी, जिससे सुरक्षित यात्रा की जा सकेगी।
रेलवे के नियमों के अनुसार, राजधानी, वंदे भारत, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए जनरल टिकट मान्य नहीं हैं।
अगर कोई इन ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करता पाया जाता है, तो उसे बिना टिकट ही मानकर उसपर जुर्माना लगाया जाएगा।
Article Advertisement
Politics
Indian Railway कर सकता है बड़ा बदलाव, जानें करोड़ों यात्रियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?
Indian Railway कर सकता है बड़ा बदलाव, जानें करोड़ों यात्रियों पर इसका क्या पड़ेगा असर? Indian Railway: भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए यात्रा के नियमों में कई बदलाव करता है। आने वाले समय में रेलवे जनरल टिकट में बड़ा बदलाव कर सकता है। Indian Railway: भारत में सबसे ज्यादा लोग ट्रे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
