अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

‘जनसेवा नहीं, ये है जानलेवा एक्‍सप्रेस’, ट्रेन के टॉयलेट में ठूंस-ठूंसकर भरे 10 यात्री, VIDEO देख तमतमाए लोग

‘जनसेवा नहीं, ये है जानलेवा एक्‍सप्रेस’, ट्रेन के टॉयलेट में ठूंस-ठूंसकर भरे 10 यात्री, VIDEO देख तमतमाए लोग ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के टॉयलेट में करीब 10 यात्री बैठकर यात्रा कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर लोग तंज कस रहे हैं।   ट्रे

‘जनसेवा नहीं, ये है जानलेवा एक्‍सप्रेस’, ट्रेन के टॉयलेट में ठूंस-ठूंसकर भरे 10 यात्री, VIDEO देख तमतमाए लोग

Article Advertisement

‘जनसेवा नहीं, ये है जानलेवा एक्‍सप्रेस’, ट्रेन के टॉयलेट में ठूंस-ठूंसकर भरे 10 यात्री, VIDEO देख तमतमाए लोग ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के टॉयलेट में करीब 10 यात्री बैठकर यात्रा कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर लोग तंज कस रहे हैं।

Article Advertisement

  ट्रेन में यात्रियों की भीड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे वीडियो की भरमार है और शायद ही कोई भी हफ्ता ऐसा बीतता हो, जब जानवरों की तरह ट्रेन में ठूंसकर यात्रा करते यात्रियों के वीडियो सामने ना आते हों। हैरानी की बात ये भी है कि शायद ही ट्रेन में होने वाली भयंकर भीड़ को लेकर कोई कदम उठाए जा रहे हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के बाथरूम में दस लोग यात्रा करते दिखाई दिए। टॉयलेट में बैठे यात्रियों का वीडियो वायरल बताया जा रहा है कि वीडियो बिहार का है। खचाखच भरी ट्रेन के गेट पर भी कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग खिड़की से लटक कर बैठे हैं लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि वह खिड़की नहीं बल्कि ट्रेन का टॉयलेट है और इस टॉयलेट में एक दो नहीं बल्कि पूरे दस लोग बैठे हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स टॉयलेट में बैठे यात्रियों से पूछ रहा है कि बदबू नहीं आ रही है। इस पर यात्री एक दूसरे को देखते रहे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कई कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ केंद्र सरकार पर तंज कस रहे हैं तो कुछ राज्य सरकार पर तंज कस रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लोगों को ही नसीहत दी है। देखें वीडियो   सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर ठीक से टिकट चेक कर लिया जाए तो अधिकतर के पास टिकट नहीं होगा। सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही से रेल की यह हालत है। सरकार को रेलवे स्टेशन पर भी मेट्रो स्टेशन जैसी ही टिकट चेक करने की प्रक्रिया लगानी चाहिए और इस तरह की स्थिति में सुधार लाना चाहिए। एक ने लिखा कि रेल मंत्री आम जनता के लिए नहीं “खास जनता” के लिए हैं। सभी गाड़ी से SL कोच कम कर AC कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि राज्य सरकार से भी सवाल पूछा जाना चाहिए, आखिर क्यों इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रदेश छोड़कर बाहर जा रहे हैं। एक ने लिखा कि जनसंख्या नियंत्रण नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी बिकराल होने वाली है। एक ने लिखा कि ट्रेनों की संख्या भले ही बढ़ जाए लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इसी तरह सफर करने के आदी हैं, उनका कुछ नहीं हो सकता।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read