भारतीय निशानेबाजी दल 16 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) क्रोएशिया में प्रतिस्पर्धा और अभ्यास दौरे के आखिरी चरण में पहुंचा भारतीय निशानेबाजी दल 16 जुलाई को जगरेब से तोक्यो के लिये रवाना होगा और अगले दिन ओलंपिक के मेजबान शहर में पहुंचेगा ।
तोक्यो में निशानेबाज और सहयोगी स्टाफ तीन से चार दिन पृथकवास में रहेगा क्योंकि वे ऐसे देश से जापान पहुंच रहे हैं जहां कोरोना महामारी से हालात गंभीर नहीं हैं ।
जापान की राजधानी में खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे ।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के सूत्र ने बताया ,‘‘ चूंकि निशानेबाज भारत से नहीं जा रहे हैं तो उन्हें लंबे समय तक पृथकवास में नहीं रहना होगा ।
भारत में कोरोना के मामले अधिक होने के कारण यहां से जाने वालों को लंबे पृथकवास से गुजरना होगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ निशानेबाजी दल 16 जुलाई को रवाना होगा और 17 जुलाई को तोक्यो पहुंचेगा ।यह लंबा सफर होगा लेकिन एक पड़ाव होगा ।’’ भारतीय निशानेबाजी दल 11 मई को जगरेब रवाना हुआ था।
भारतीय निशानेबाज हालांकि क्रोएशिया के ओसियेक में आईएसएसएफ विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ दसवें स्थान पर रहे ।
टीम के साथ मौजूद कोचों में से एक ने हालांकि कहा,‘‘ कोच उनके खेल पर काम कर रहे हैं ।
तकनीकी कौशल के मामले में निशानेबाज खुद को साबित कर चुके हैं ।
मानसिक तैयारी में भी कोई कमी नहीं है ।
एक स्पर्धा में भाग लेने वाले निशानेबाज एक सत्र में और दो में उतर रहे निशानेबाज दो सत्र में अभ्यास कर रहे हैं ।’’
Article Advertisement
Sports
भारतीय निशानेबाजी दल 16 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा
भारतीय निशानेबाजी दल 16 जुलाई को तोक्यो रवाना होगा नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) क्रोएशिया में प्रतिस्पर्धा और अभ्यास दौरे के आखिरी चरण में पहुंचा भारतीय निशानेबाजी दल 16 जुलाई को जगरेब से तोक्यो के लिये रवाना होगा और अगले दिन ओलंपिक के मेजबान शहर में पहुंचेगा । तोक्यो में निशानेबाज और सहयोगी स्टाफ ती

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
