अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया:- भारत स्काउट एंड गाइड अनुमंडल शाखा को चोरो ने किया क्षतिग्रस्त

भारत स्काउट एंड गाइड अनुमंडल शाखा को चोरो ने किया क्षतिग्रस्त अररिया (फारबिसगंज)-भारत स्काउट और गाइड अनुमंडल शाखा फारबिसगंज के कार्यालय के सरकारी बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाने एवं अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है इस संदर्भ में जिला संगठन

अररिया:- भारत स्काउट एंड गाइड अनुमंडल शाखा को चोरो ने किया क्षतिग्रस्त

Article Advertisement

भारत स्काउट एंड गाइड अनुमंडल शाखा को चोरो ने किया क्षतिग्रस्त अररिया (फारबिसगंज)-भारत स्काउट और गाइड अनुमंडल शाखा फारबिसगंज के कार्यालय के सरकारी बिल्डिंग को नुकसान पहुंचाने एवं अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को लेकर स्थानीय थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है इस संदर्भ में जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद साह ने आवेदन में कहा है कि प्लस टू ली अकैडमी स्टेडियम में अवस्थित भारत स्काउट गाइड कार्यालय में अज्ञात उपद्रवियों द्वारा मकान के बरामदा के दीवाल को क्षतिग्रस्त कर बिजली के तारों को चुराया गया एवं खिड़की के माध्यम से कार्यालय में घुसकर मोमेंटो एवं अन्य सामानों को चुराने का प्रयास किया गया है जिसमें 12 ममेंटो की चोरी कर ली गई है वही उन्होंने कहा है की पूर्व में भी मकान में लगे चारों कमरे के दरवाजा एवं खिड़की को बारी-बारी से अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ा गया तीन कमरे के दीवाल पंखा एवं बाहर के चापाकल की चोरी भी पूर्व में की गई है।

Article Advertisement

लगातार ऐसी घटना से स्काउट गाइड के बच्चों का प्रशिक्षण भी काफी प्रभावित हो रहा है वही बच्चे मानसिक तौर पर परेशान होते हैं साथ ही कार्यालय को संचालित करना और बच्चों को प्रशिक्षण देना भी काफी कठिन हो गया है। इस संदर्भ में पहले भी स्थानीय थाना में आवेदन दिया जा चुका है। वही राशिद जुनैद ने कहा कि स्टेडियम जुआरियों का अड्डा बना रहता है और इनके द्वारा प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन कर दीवाल को गंदा कर दिया जाता है साथ ही ऐसे लोगों के द्वारा ही इस तरह की घटना की आशंका है।क्योंकि जिस प्रकार दीवाल को छतिग्रस्त कर तारों की चोरी की गई है वह आम चोरों का काम नहीं है। मामला सरकारी भवन के सुरक्षा का है इस दिशा में स्थानीय प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करनी चाहिए। रिपोर्टर- मो० शोऐब अख्तर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read