अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

World

भारत में बेरोज़गारी दर 27.11 प्रतिशत पहुंचा

सेंटर फॉर मोनिटिरिंग इंडियन इकॉनमी के रिपोर्ट के अनुसार महामारी से उबरे संकट के बीच, भारत की बेरोज़गारी दर जो कोरोना महामारी शुरू होने से पहले मार्च के मध्य तक 7 प्रतिशत थी अब वो दर मई के पहले हफ्ते के अंत तक 27.11 प्रतिशत पहुंच गयी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है की बेरोज़गारी दर सबसे ज्यादा भारत के शह

भारत में बेरोज़गारी दर 27.11 प्रतिशत पहुंचा

Article Advertisement

सेंटर फॉर मोनिटिरिंग इंडियन इकॉनमी के रिपोर्ट के अनुसार महामारी से उबरे संकट के बीच, भारत की बेरोज़गारी दर जो कोरोना महामारी शुरू होने से पहले मार्च के मध्य तक 7 प्रतिशत थी अब वो दर मई के पहले हफ्ते के अंत तक 27.11 प्रतिशत पहुंच गयी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है की बेरोज़गारी दर सबसे ज्यादा भारत के शहरी क्षेत्रों में है जिसका आंकड़ा 29.22 प्रतिशत है और वही ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोज़गारी दर 26.69 प्रतिशत है। विश्लेषकों ने बेरोज़गारी दर में उछाल के संभावनाओं का अनुमान प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 25 मार्च से देश व्यापी लॉक डाउन के समय ही लगाया था। केंद्र सरकार ने अब तक कोरोना वायरस से हुए नुकसान एवं उन लोगो के लिए जिनकी रोज़ी रोटी हर एक दिन के कार्य पर टिकती है, उनके लिए 1.70 लाख रुपये के पैकेज की घोषणा कर चुकी है जिससे उन्हें मदद पहुंचाई जाएगी एवं सरकार अब दुसरे चरण के पैकेज पर विचार कर रही है। इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में भी बेरोज़गारी दर में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है जहाँ लगभग अबतक 26 मिलियन नागरिको ने बेरोज़गारी भत्ते के लिए अपने आप को पंजीकृत करवाया है। सेंटर फॉर मोनिटिरिंग इंडियन इकॉनमी के अनुसार मार्च में बेरोज़गारी दर 8.74 प्रतिशत था जो अप्रैल महीने में 23.52 प्रतिशत पहुंच गया। अप्रैल के अंत तक भारत के पुडुचेरी राज्य में सबसे ज्यादा बेरोज़गारी दर देखने को मिला जिसका आंकड़ा 75.8 प्रतिशत था, इसी के साथ साथ तमिलनाडु में 49.8 प्रतिशत, झारखण्ड में 47.1 प्रतिशत और बिहार में बेरोज़गारी दर 46.6 प्रतिशत था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read