अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियांभोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियां

Article Advertisement

World

दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की, भारत चौथे स्थान पर : अध्ययन

रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ द्वारा रविवार को जारी एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की है जबकि भारत चौथे स्थान पर है। अध्ययन में कहा गया है, ‘‘सेना पर भारी भरकम पैसा खर्च करने वाला अमेरिका 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद 69 अंकों के साथ रूस तीसरे और 61 अ

दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की, भारत चौथे स्थान पर : अध्ययन

Article Advertisement

रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ द्वारा रविवार को जारी एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की है जबकि भारत चौथे स्थान पर है। अध्ययन में कहा गया है, ‘‘सेना पर भारी भरकम पैसा खर्च करने वाला अमेरिका 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद 69 अंकों के साथ रूस तीसरे और 61 अंकों के साथ भारत चौथे तथा 58 अंकों के साथ फ्रांस पांचवें नंबर पर है। ब्रिटेन 43 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।’’ अध्ययन में कहा गया है कि बजट, सक्रिय एवं असक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या, वायु, समुद्री, जमीनी तथा परमाणु संसाधन, औसत वेतन और उपकरणों की संख्या समेत विभिन्न तथ्यों पर विचार करने के बाद ‘सेना की ताकत सूचकांक’ तैयार किया गया। इसमें कहा गया है कि चीन के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। उसे सूचकांक में 100 में से 82 अंक मिले हैं। अध्ययन के अनुसार, ‘‘बजट, सैनिकों और वायु एवं नौसैन्य क्षमता जैसी चीजों पर आधारित इन अंकों से पता चलता है कि किसी काल्पनिक संघर्ष में विजेता के तौर पर चीन शीर्ष पर आएगा।’’ बेवसाइट में कहा गया है कि अमेरिका दुनिया में सेना पर सबसे अधिक 732 अरब डॉलर खर्च करता है। इसके बाद चीन दूसरे नंबर पर है और वह 261 अरब डॉलर तथा भारत 71 अरब डॉलर खर्च करता है। अध्ययन में कहा गया है कि अगर कोई लड़ाई होती है तो समुद्री लड़ाई में चीन जीतेगा, वायु क्षेत्र में लड़ाई में अमेरिका और जमीनी लड़ाई में रूस जीतेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read