अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

Insta Post: सत्य, साहस, बलिदान: राहुल की नई पोस्ट में गांधी परिवार की ताकत पर बातें

अपनी ट्विटर बायो को 'अयोग्य सांसद' के रूप में बदलने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गांधी परिवार की विरासत और ताकत को उजागर करने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल का सहारा लिया. इस नई पोस्ट में उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को राजीव गांधी की अंत

Insta Post: सत्य, साहस, बलिदान: राहुल की नई पोस्ट में गांधी परिवार की ताकत पर बातें

Article Advertisement

अपनी ट्विटर बायो को 'अयोग्य सांसद' के रूप में बदलने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गांधी परिवार की विरासत और ताकत को उजागर करने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल का सहारा लिया. इस नई पोस्ट में उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को राजीव गांधी की अंतिम यात्रा को याद करते हुए सुना जा सकता है. खासकर उस दिन जब राहुल राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की पार्थिव देह को ले जा रहे सेना के ट्रक के पीछे चलने पर जोर दे रहे थे. इस वीडियो की पृष्ठभूमि में पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार के दृश्य चल रहे हैं. राहुल गांधी ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सत्य साहस और बलिदान- ये हमारी विरासत (Heritage) है और यही हमारी ताकत (Strength) भी.' शहीद के बेटे को मीर जाफर कहा जा रहा वीडियो में राजीव गांधी के अंतिम संस्कार के दृश्यों को दिखाया गया है, जिसमें उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया था. राजीव गांधी की लगभग 10 मील अंतिम यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए थे. उस दिन को याद करते हुए प्रियंका कहती हैं, 'मुझे अच्छे से याद है कि 32 साल पहले किस तरह राहुल ने मेरे पिता के पार्थिव शरीर को ले जा रहे सेना के ट्रक के पीछे चलने की जिद की थी. वह ट्रक के पीछे-पीछे धूप में चले थे. मेरे पिता का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया था. आपने मेरे पिता का अपमान किया है, जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी. और... अब एक शहीद के बेटे को देशद्रोही कहा जा रहा है. उसकी देशभक्ति पर सवाल उठाया जा रहा है. उन्हें 'मीर जाफ़र' कहा जाता है.'

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read