अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Sports

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में IOA ने जुटाई 10 करोड़ से ज्यादा की राशि

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में IOA ने जुटाई 10 करोड़ से ज्यादा की राशि देश में कोरोना वायरस कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपने खेल संघों और अन्य सदस्यों के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा राशि इकट्ठा कर ली है जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। आईओए के महासचिव राजीव मेहता

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में IOA ने जुटाई 10 करोड़ से ज्यादा की राशि

Article Advertisement

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में IOA ने जुटाई 10 करोड़ से ज्यादा की राशि देश में कोरोना वायरस कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपने खेल संघों और अन्य सदस्यों के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा राशि इकट्ठा कर ली है जिसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आईओए के आह्वान पर देशभर के खेल संघों ने यह राशि एकत्र की है और यह सिलसिला बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई जा चुकी है, कुछ संघ सीधे भी जमा करा रहे हैं जबकि बाकी राशि अगले कुछ दिनों में जमा करा दी जाएगी। मेहता ने बताया कि अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र की जा चुकी है। इसमें हॉकी इंडिया ने एक करोड़, ओमप्रकाश शर्मा (दिल्ली ट्रायथलन संघ) ने दो करोड़, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के बीपी वैश्य ने 1.50 करोड़, भुवनेश्वर कलिता (आईकेसीए-एओए) ने 1.10 करोड़, राज्यसभा सांसद और महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने एक करोड़ और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 25 लाख का सहयोग किया है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने 11 लाख, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने 10 लाख, भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने 50 लाख, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने 26 लाख, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने 10 लाख और पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने 10 लाख रुपये का सहयोग किया है। भारतीय खो-खो महासंघ और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने 11-11 लाख, इंडियन गोल्फ यूनियन और भारतीय बैडमिंटन संघ ने 10-10 लाख, इंडियन कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन ने आठ लाख, जिमनास्टिक फेडरेशन ने साढ़े पांच लाख, टेबल टेनिस महासंघ, तलवारबाजी महासंघ और वालीबाल फेडरेशन ने पांच-पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। राज्य ओलम्पिक संघों में उत्तराखंड ने 5 लाख, केरल ने 3 लाख, बंगाल ने 3 लाख, झारखंड ने 2 लाख, कर्नाटक ने 1.50 लाख, उत्तर प्रदेश ने 1.01 लाख, बिहार ने एक लाख, हिमाचल प्रदेश ने एक लाख, असम ने एक लाख, जम्मू-कश्मीर ने एक लाख, तमिलनाडु ने एक लाख, और अरुणाचल ने एक लाख रुपये का योगदान दिया है। गैर सदस्यों में भारतीय कराटे संघ ने 5 लाख, आईओएस स्पोर्ट्स ने 2.50 लाख, वाको किक बॉक्सिंग महासंघ ने एक लाख, महाराष्ट्र तलवारबाजी संघ ने एक लाख और भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने एक लाख रुपये की मदद दी है। Source- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read