अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

आइपा के सहयोगियों तथा सदस्यों ने पीएम केअर फण्ड में दिए 15564₹

आल इंडिया प्रेसिडेंट अवार्डीस एसोसिएशन (आइपा) के द्वारा भारत के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वर्तमान समय में देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोना(कोविड19) के संक्रमण से लड़ने के लिए की गई अपील का देशहित मे पालन करते हुए आइपा के सदस्यों एव सहयोगियों के आर्थिक मदद से प्रधानमंत्र

आइपा के सहयोगियों तथा सदस्यों ने पीएम केअर फण्ड में दिए 15564₹

Article Advertisement

आल इंडिया प्रेसिडेंट अवार्डीस एसोसिएशन (आइपा) के द्वारा भारत के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा वर्तमान समय में देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोना(कोविड19) के संक्रमण से लड़ने के लिए की गई अपील का देशहित मे पालन करते हुए आइपा के सदस्यों एव सहयोगियों के आर्थिक मदद से प्रधानमंत्री राहत कोष/पी एम केयर फंड में स्वेछा से दान देने हेतु 15564/- रुपये की धनराशि का चेक उत्तरप्रदेश के बरेली जिले के जिला अधिकारी महोदय को सौंपा गया।

Article Advertisement

जिसमे बिहार के सदस्यों की भी सहभागिता रही उक्त जानकारी राज्य समन्यवयक राशिद जुनैद ने आइपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अभिषेक पाण्डेय जी के हवाले से दी। बता दे कि राशिद जुनैद स्थानीय एसजी टीचिंग सेन्टर के निदेशक व 2010 बैच के राष्ट्रपति अवार्ड सम्मानित है। वैश्विक महामारी को लेकर आइपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम कुमार शिवम जी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पूरे भारत मे आइपा सदस्यों द्वारा देशहित लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है। वहीं बिहार के राज्य समन्वयक राशिद जुनैद के नेतृत्व में बिहार के विभीन्न जिले के जिला समन्वयको व सदस्यों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए समाज के सबसे निचले स्तर के गरीब निर्धनों के बीच भोजन आदि की व्यवस्था के साथ मास्क भी वितरण किए जा रहे है। आजीवन सदस्य अविनाश गुप्ता ने बताया कि आइपा भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित सज्जनों का एक देशव्यापी संगठन है जिसका उद्देश्य पुरस्कृत व्यक्तियों के हक की रक्षा व सरकार के समक्ष अपनी बातों को रखने के साथ-साथ देश में निस्वार्थ भाव से सदैव देशहित में कार्य करती रही हैं और इस वैश्विक महामारी में भी सरकार को अपने स्तर से सहयोग को तत्त्पर हैं। वही इस कार्य में जिले के शुभम ठाकुर, कृष्णनंदन कुमार, नन्दन कुमार, दीपक भगत की भूमिका अहम है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read