आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. जहां आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) अगले सीजन में दिल्ली से खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं उनके जाने के बाद पंजाब की कप्तानी भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को मिल सकती है. पिछले दो सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की कप्तानी करने वाले आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) आईपीएल (IPL) के अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं. पिछले कुछ समय से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के मालिक के बीच इस बारे में बात भी चल रही है और जल्द ही दिल्ली के मालिक डील भी करने वाले हैं. अश्विन (Ravichandran Ashwin) के दिल्ली में आने से टीम और भी मजबूत हो जाएगी. उनके पास पहले ही सबसे बेहतरीन स्पिनर्स की फौज है. कैपिटल्स के पास अक्षर पटेल (Axar Patel), अमित मिश्रा, राहुल तेवतिया, मयंक मार्कंडेय, सुचित और संदीप लामिछाने हैं .वहीं अश्विन के पंजाब से दिल्ली जाने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब केएल राहुल (KL Rahul) में अपना अगला कप्तान देख रही है. 2018 में हुई नीलामी में पंजाब ने अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि दिल्ली से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने भी एक समय अश्विन में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन यह बात आगे तक नहीं बढ़ पाई. अश्विन की चाैथी टीम हो जाएगी कैपिटल्स अगर सब कुछ सही रहता है तो आईपीएल (IPL) में कैपिटल्स अश्विन की चौथी टीम हो जाएगी. इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings), राइजिंग पुणे सुपरजायंट और पंजाब का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. भारत के इस स्टार गेंदबाज ने 139 आईपीएल मैचों में 6.79 की इकोनॉमी से 125 विकेट लिए हैं. अश्चिन (Ravichandran Ashwin) की कप्तानी में पंजाब ने पिछले दो आईपीएल सीजन में 12 मैच जीते हैं, वहीं 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा. केएल राहुल हैं पंजाब की पहली पसंद अश्विन (Ravichandran Ashwin) के दिल्ली चले जाने के बाद पंजाब के सामने कप्तान चुनने की चुनौती होगी. ऐसे में भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) कप्तानी के लिए सभी के पसंदीदा हैं.जो अगले आईपीएल में टीम की कमान को संभालते हुए आगे तक ले जाएं. केएल राहुल (KL Rahul) वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां खुद काे साबित नहीं कर पाए. वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टी20 मैच में वह सिर्फ 20 रन ही बना सके.
Sports
IPL: टीम में बड़ा फेरबदल, अब केएल राहुल को मिलेगी कप्तानी!
आईपीएल (IPL) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. जहां आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) अगले सीजन में दिल्ली से खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं उनके जाने के बाद पंजाब की कप्तानी भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) क

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
