अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

IPL 2024 में खेलेगा पहला आदिवासी क्रिकेटर, पिता को है इस पल का इंतजार

IPL 2024 में खेलेगा पहला आदिवासी क्रिकेटर, पिता को है इस पल का इंतजार   आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की तरफ से रॉबिन मिंज खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। रॉबिन पहले आदिवासी क्रिकेटर होंगे जो आईपीएल में खेलेंगे। वहीं उनके पिता को अब रॉबिन को लेकर एक खास पल का इंतजार है।   IPL 2024 Robin Minz:

IPL 2024 में खेलेगा पहला आदिवासी क्रिकेटर, पिता को है इस पल का इंतजार

Article Advertisement

IPL 2024 में खेलेगा पहला आदिवासी क्रिकेटर, पिता को है इस पल का इंतजार   आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की तरफ से रॉबिन मिंज खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। रॉबिन पहले आदिवासी क्रिकेटर होंगे जो आईपीएल में खेलेंगे। वहीं उनके पिता को अब रॉबिन को लेकर एक खास पल का इंतजार है।   IPL 2024 Robin Minz: आईपीएल 2024 में इस बार पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज खेलते हुए दिखाई देंगे। रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज रांची एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते हैं। रॉबिन के पिता एयरपोर्ट से आए दिन हजारों लोगों को गुजरते हुए देखते हैं। वहीं रॉबिन मिंज के पिता का एक सपना है कि उनका बेटा टीम इंडिया के हिस्से के रूप में एयरपोर्ट के दरवाजे से गुजरे। दरअसल आईपीएल 2024 ऑक्शन में रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने खरीदा था। अब रॉबिन आईपीएल में खेलने वाले पहले आदिवासी क्रिकेटर बनने वाले हैं। रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज को 3.60 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। जिसके बाद रॉबिन काफी सुर्खियों में आ गए थे। अब उनके परिवार के साथ-साथ हर कोई रॉबिन को आईपीएल 2024 में खेलते हुए देखना चाहता है। रॉबिन के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज अभी भी जमीन से जुड़े हुए हैं और पूरी ईमानदारी से रांची एयरपोर्ट पर अपनी सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रॉबिन के पिता का मानना है कि मैं तब तक काम करने में विश्वास करता हूं जब तक मैं स्वस्थ हूं। रांची हवाई अड्डे पर फ्रांसिस जेवियर यात्रियों की आईडी चेक करते हैं और हवाईअड्डे की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।   अपना सपना बेटे रॉबिन में देख रहे फ्रांसिस जेवियर रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि बचपन में उनको भी खेलने का काफी शौक था और उन्होंने हॉकी, फुटबॉल जैसे खेल खेले है। इस दौरान उनको एक खेल अकादमी से भी बुलावा आया था लेकिन उस समय संसाधनो की कमी के चलते वे आगे खेल नहीं पाए। अब फ्रांसिस जेवियर अपने बेटे रॉबिन मिंज के सपने को पूरा होते हुए देखना चाहते हैं और अपने बेटे के सपने में नया जुनून ढूंढ रहे हैं।   रॉबिन मिंज के पिता को यकीन था कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में अगर कोई भी टीम रॉबिन को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाती तो बाद में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स रॉबिन को जरूर चुनती। एमएस धोनी रॉबिन मिंज के आइडियल हैं और रॉबिन ने बचपन से धोनी को खेलते हुए देखा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read