IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील आरसीबी अनबॉक्स 2024' कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने फैंस से एक खास अपील करते हुए कहा कि प्लीज आप मुझे किंग बुलाना बंद कर दें।
आप मुझे विराट बुला सकते हैं।
आईपीएल 2024 से पहले ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम का आगाज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया गया।
इस दौरान फैंस को सिर्फ एक खिलाड़ी का इंतजार था और वो थे विराट कोहली।
विराट कोहली की एंट्री से पूरा स्टेडियम किंग कोहली-किंग कोहली चिल्लाने लगा।
वहीं अब फैंस के सामने विराट कोहली ने एक खास अपील की है।
दरअसल विराट कोहली को किंग सुनना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।
आरसीबी अनबॉक्स कार्यक्रम के दौरान विराट की खास अपील 19 मार्च को ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम हुआ।
इस दौरान दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था।
फैंस अपनी पसंदीदा टीम को देखने आए थे।
इस दौरान मैदान में आरसीबी की महिला और पुरुष दोनों ही टीम मौजूद थी।
इस कार्यक्रम में आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी की नई जर्सी लॉन्च हुई, इसके अलावा टीम के नए नाम का भी ऐलान किया गया।
वहीं कार्यक्रम के समापन के दौरान विराट कोहली ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले आपको मुझे किंग कहना बंद करना होगा।
आप लोग मुझे हर साल किंग कहकर बुलाते हो, ये बंद कर दो।
आप मुझे विराट कहकर बुला सकते हैं।
वहीं जब विराट से वापस आने को लेकर पूछा गया तो कोहली ने कहा कि आईपीएल में फिर से वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है।
विराट के बोलते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुश होकर चिल्लाने लगे।
जिसके बाद विराट को कुछ देर चुप रहना पड़ा और फिर विराट ने कहा मुझे बोलने दीजिए दोस्तों, हमें आज रात चेन्नई के लिए निकलना है।
जिसको लेकर हमारे पास ज्यादा समय नहीं है इसलिए मुझे पूरी बात करने दें।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली का काफी क्रेज देखने को मिला।
विराट की झलक पाने के लिए स्टेडियम में बैठे दर्शक बेताब थे।
क्योंकि विराट कोहली काफी समय के बाद कैमरे के सामने आए थे।
वहीं दूसरी तरफ अब आरसीबी की टीम चेन्नई पहुंच चुकी है, जहां 22 मार्च को सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 का पहला मैच खेला जाएगा।
Article Advertisement
Sports
IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील
IPL 2024: विराट कोहली को नहीं पसंद ‘किंग’ सुनना, फैंस से की खास अपील आरसीबी अनबॉक्स 2024' कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने फैंस से एक खास अपील करते हुए कहा कि प्लीज आप मुझे किंग बुलाना बंद कर दें। आप मुझे विराट बुला सकते हैं। आईपीएल 2024 से पहले ‘आरसीबी अनबॉक्स 2024’ कार्यक्रम का आगाज बेंगलुरु के ए

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
