अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Sports

घरेलू क्रिकेट के अपने फॉर्म को आईपीएल में दोहराना चाहते हैं पडीक्कल

घरेलू क्रिकेट के अपने फॉर्म को आईपीएल में दोहराना चाहते हैं पडीक्कल चेन्नई, 12 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल आईपीएल के लिये पूरी तरह से तैयार हैं और घरेलू क्रिकेट के अपने शानदार फॉर्म को इस लीग में दोहराना चाहते हैं । पडीक्कल 22

घरेलू क्रिकेट के अपने फॉर्म को आईपीएल में दोहराना चाहते हैं पडीक्कल

Article Advertisement

घरेलू क्रिकेट के अपने फॉर्म को आईपीएल में दोहराना चाहते हैं पडीक्कल चेन्नई, 12 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल आईपीएल के लिये पूरी तरह से तैयार हैं और घरेलू क्रिकेट के अपने शानदार फॉर्म को इस लीग में दोहराना चाहते हैं । पडीक्कल 22 मार्च को कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे और पृथकवास में रह रहे थे। अब वह पूरी तरह उबर चुके हैं और टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं । उन्होंने आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर लिखा ,‘‘ कोरोना एक झटका था । काश यह नहीं होता लेकिन कुछ चीजों पर अपना नियंत्रण नहीं होता । मैं वापसी पर खुद को पूरी तरह से फिट रखने के लिये मेहनत कर रहा हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय मैं पूरी तरह से ठीक हूं और अभ्यास कर पा रहा हूं । आईपीएल में आपको हमेशा सौ फीसदी तैयार रहना होता है । ऐसा नहीं होने पर आप प्रदर्शन नहीं कर सकते ।’’ आईपीएल के पिछले सत्र में 20 वर्ष के इस बल्लेबाज ने आरसीबी के लिये सर्वाधिक 473 रन बनाये थे । अपने पहले ही सत्र में उन्होंने पांच अर्धशतक लगाये थे । वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने छह मैचों में 218 और विजय हजारे ट्रॉफी में सात मैचों में 737 रन बनाये । पडीक्कल ने कहा ,‘‘ पिछला आईपीएल मेरे लिये शानदार था । यह बेहतरीन अनुभव था । मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रदर्शन ठीक रहा और विजय हजारे ट्रॉफी से मैने अपनी लय हासिल की । अब आईपीएल के लिये मैं आत्मविश्वास से भरपूर हूं ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read