अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

इस आईपीएल में धोनी के कप्तानी छोड़ने पर 2021 में बात की थी : सीएसके कोच फ्लेमिंग

इस आईपीएल में धोनी के कप्तानी छोड़ने पर 2021 में बात की थी : सीएसके कोच फ्लेमिंग मुंबई, 27 मार्च (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक लिया गया नहीं है बल्कि इस पर पिछले सत्र में ही बात हुई थी । फ्लेमिंग ने हालांकि कहा

इस आईपीएल में धोनी के कप्तानी छोड़ने पर 2021 में बात की थी : सीएसके कोच फ्लेमिंग

Article Advertisement

इस आईपीएल में धोनी के कप्तानी छोड़ने पर 2021 में बात की थी : सीएसके कोच फ्लेमिंग मुंबई, 27 मार्च (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक लिया गया नहीं है बल्कि इस पर पिछले सत्र में ही बात हुई थी ।

Article Advertisement

फ्लेमिंग ने हालांकि कहा कि कप्तानी छोड़ने की टाइमिंग को लेकर फैसला धोनी पर छोड़ दिया गया था । उन्होंने आईपीएल 15 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली छह विकेट से हार के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने इस पर बात की है । एम एस ने पिछले सत्र में मुझसे इस बारे में बात की थी । टाइमिंग का फैसला उसका अपना था ।’’ बारह सत्र में चार खिताब और पांच बार उपविजेता रहने के बाद धोनी ने बृहस्पतिवार को चेन्नई की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया । फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘ यह पहले से तय था कि धोनी के हटने पर जडेजा कप्तान होंगे । टीम के जरिये इसकी सूचना (श्रीनिवासन को) दे दी गई थी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम इसका सम्मान करते हैं । यह बदलाव का दौर है । हमारा जडेजा के साथ नाता है और धोनी भी टीम में है । हमारे पास नया कप्तान है और पूर्व कप्तान का अनुभव भी । यह बदलाव का दौर है लेकिन इससे हम सरलता से निकल जायेंगे ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read