अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

आईपीएल में खेलने से बेहतर हरफनमौला बना सैम कुरेन, कहा थोर्पे ने

आईपीएल में खेलने से बेहतर हरफनमौला बना सैम कुरेन, कहा थोर्पे ने लंदन, तीन जुलाई (भाषा) इंग्लैंड के कार्यवाहक मुख्य कोच ग्राहम थोर्प का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में भारी दबाव के बीच मैच खेलने के कारण हरफनमौला सैम कुरेन सीमित ओवरों में बेहतर हरफनमौला बनकर उभरे हैं । आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल में खेलने से बेहतर हरफनमौला बना सैम कुरेन, कहा थोर्पे ने

Article Advertisement

आईपीएल में खेलने से बेहतर हरफनमौला बना सैम कुरेन, कहा थोर्पे ने लंदन, तीन जुलाई (भाषा) इंग्लैंड के कार्यवाहक मुख्य कोच ग्राहम थोर्प का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में भारी दबाव के बीच मैच खेलने के कारण हरफनमौला सैम कुरेन सीमित ओवरों में बेहतर हरफनमौला बनकर उभरे हैं ।

Article Advertisement

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले 23 वर्ष के कुरेन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 48 रन देकर पांच विकेट लिये । थोर्प ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है किआ ईपीएल खेलने से उसे काफी फायदा हुआ ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आईपीएल में उसे भारी दबाव के बीच खेलने का मौका मिला जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सका । वह आक्रामक बल्लेबाज पहले से था लेकिन अब और निखर गया है । आईपीएल में उसने अहम मौकों पर गेंदबबाजी की । उस पर दबाव रहा लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया ।’’ मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड के कोच की भूमिका निभा रहे थोर्प ने कहा ,‘‘ इंग्लैंड टीम में अपनी जगह बनाने के लिये उसे चुनौती का सामना करना पड़ा । यहां भी उस पर दबाव बना जो बुरी बात नहीं है। वह काफी प्रतिस्पर्धी है और हम उसके कैरियर के शुरूआती दिनों से देख रहे हैं । हम चाहते हैं कि वह और बेहतर होता जाये ।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read