अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

आईपीएल में खेलेंगे स्मिथ, टी20 विश्व कप से पहले फिट होंगे फिंच

आईपीएल में खेलेंगे स्मिथ, टी20 विश्व कप से पहले फिट होंगे फिंच मेलबर्न, 18 अगस्त (भाषा) कोहनी की चोट से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल के दौरान वापसी कर सकते हैं जबकि सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच टी20 विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगे । बायीं कोहनी में चोट के कारण स्मिथ वे

आईपीएल में खेलेंगे स्मिथ, टी20 विश्व कप से पहले फिट होंगे फिंच

Article Advertisement

आईपीएल में खेलेंगे स्मिथ, टी20 विश्व कप से पहले फिट होंगे फिंच मेलबर्न, 18 अगस्त (भाषा) कोहनी की चोट से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ आईपीएल के दौरान वापसी कर सकते हैं जबकि सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच टी20 विश्व कप से पहले फिट हो जायेंगे ।

Article Advertisement

बायीं कोहनी में चोट के कारण स्मिथ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर नहीं गए थे । वह अब फिट हो रहे हैं और न्यू साउथवेल्स में नेट्स पर उन्होंने काफी अभ्यास किया । क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार वह आईपीएल की बहाली पर खेलने के लिये उपलब्ध होंगे । कोरोना महामारी के कारण आईपीएल मई में स्थगित कर दिया गया था ।। इसके बाकी मैच 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में होने हैं । इसके दो दिन बाद यूएई में ही टी20 विश्व कप खेला जायेगा । फिंच ने बुधवार को वेबसाइट से कहा ,‘‘ स्मिथ तेजी से फिट हो रहा है ।वह नेट्स पर समय बिता रहा है और पूरी सावधानी भी बरत रहा है ।’’ स्मिथ को पिछले साल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा था । फिंच के बायें घुटने का हाल ही में आपरेशन हुआ है और उन्हें विश्व कप से पहले फिट होने की उम्मीद है । उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे पूरा यकीन है कि विश्व कप से पहले फिट हो जाऊंगा । अब मुझे दर्द नहीं है । ’’ आस्ट्रेलिया पिछले साल लगातार पांच टी20 श्रृंखलायें गंवा चुका है और 21 में से छह मैच ही जीते ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read