क्रिकेटर इशान किशन के पिता की सियासी पारी का आगाज, आज थामेंगे नीतीश का हाथ Ishan Kishan Father Pranav Kumar Pandey to join JDU: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।
जाने-माने क्रिकेटर इशान किशन के पिता आज JDU में शामिल हो सकते हैं।
Politics
क्रिकेटर इशान किशन के पिता की सियासी पारी का आगाज, आज थामेंगे नीतीश का हाथ
क्रिकेटर इशान किशन के पिता की सियासी पारी का आगाज, आज थामेंगे नीतीश का हाथ Ishan Kishan Father Pranav Kumar Pandey to join JDU: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जाने-माने क्रिकेटर इशान किशन के पिता आज JDU में शामिल हो सकते हैं। Ishan Kishan Father Pranav Kum

Article Advertisement
Article Advertisement
Ishan Kishan Father Pranav Kumar Pandey to join JDU: बिहार में उपचुनाव से पहले राज्य की सियासत में तगड़ी उठा-पटक जारी है।
वहीं अब सत्तारूढ़ दल NDA के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
मशहूर क्रिकेटर इशान किशन के पिता जेडीयू में शामिल होने वाले हैं।
जी हां, इशान किशन के पिता ई.प्रणव कुमार पांडेय उर्फ चुन्नू अपने समर्थकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम सकते हैं।
जेडीयू की मीटिंग में होगा फैसला सूत्रों के अनुसार आज यानी रविवार की दोपहर जेडीयू कार्यालय में मीटिंग आयोजित की जा रही है।
इसी दौरान ई.प्रणव कुमार जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।
इस मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मौजूद रहने के कयास लगाए जा रहे हैं।
प्रणव पांडेय कौन हैं?
इशान किशन के पिता की सियासी एंट्री को लेकर सत्ता के गलियारों में भी उथल-पुथल तेज हो गई है।
बता दें कि प्रणव पांडेय अपने पूरे परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना में रहते हैं, वहीं वो पेशे से बिल्डर हैं।
भूमिहर ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रणव पांडेय की मां सावित्री शर्मा का नाम बिहार की मशहूर चिकित्सकों में शुमार है।
सावित्री शर्मा सर्जन रह चुकी हैं और प्रणव के पिता रामउग्रह सिंह खेती से जुड़े हुए हैं।
इशान किशन के कुल मैच इशान किशन के पिता प्रणव पांडेय की बात करें वो मशहूर राजनेता डॉ. शत्रुघ्न सिंह को अपना मार्गदर्शन मानते हैं।
प्रणव का पटना में एक मेडिकल स्टोर भी है।
वहीं उनके बेटे इशान किशन को भला कौन नहीं जानता है।
इशान किशन न सिर्फ टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी माने जाते हैं बल्कि अब तक वो 2 टेस्ट मैच, 27 वनडे मैच और 32 टी20 मैच खेल चुके हैं।
इसके अलावा इशान किशन ने IPL में भी 105 मैचों की शानदार पारी खेली है।
बिहार चुनाव से बढ़ी हलचल बिहार में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं।
13 नवंबर को बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
वहीं अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव भी देखने को मिलेगा।
इसके मद्देनजर राज्य का सियासी पारा पहले से ही आसमान छू रहा है।
वहीं अब प्रणव पांडेय की जेडीयू में एंट्री से विपक्ष की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
