अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

ITR Deadline Extend: क्यों बढ़ाई गई इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, जानिए वजह

Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब टैक्सपेयर्स 16 सितंबर 2025 तक ITR दाखिल कर सकेंगे। दरअसल, 15 सितंबर को ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख थी, लेकिन उस दिन आयकर विभाग की वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कई लोग समय पर र

ITR Deadline Extend: क्यों बढ़ाई गई इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, जानिए वजह

Article Advertisement

Central Board of Direct Taxes (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब टैक्सपेयर्स 16 सितंबर 2025 तक ITR दाखिल कर सकेंगे। दरअसल, 15 सितंबर को ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख थी, लेकिन उस दिन आयकर विभाग की वेबसाइट पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कई लोग समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए।

Article Advertisement

इस वजह से विभाग ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए एक दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है। CBDT का अपडेट: CBDT ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बताया कि 15 सितंबर 2025 तक रिकॉर्ड 7.30 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल किए गए हैं, जो पिछले साल के 7.28 करोड़ रिकॉर्ड से भी ज्यादा हैं। तकनीकी दिक्कतों के चलते लाखों लोग ITR दाखिल नहीं कर सके, इसलिए डेडलाइन को एक दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है। ITR भरना क्यों जरूरी: CBDT के अनुसार, ITR नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए जरूरी है क्योंकि इससे टैक्स चोरी पर लगाम लगाई जा सकती है और सरकार को लोगों की आय का सही ब्यौरा मिलता है। इस बार फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का ब्यौरा सरकार को दिया जा रहा है जिससे 2025-26 के लिए टैक्स का आकलन हो सके। ITR नहीं भरने पर क्या होगा: अगर समय पर ITR दाखिल नहीं किया तो कई परेशानियां हो सकती हैं — ₹5000 तक जुर्माना देना पड़ सकता है प्रति माह 1% की दर से ब्याज देना पड़ सकता है रिफंड मिलने में देरी हो सकती है टैक्स चोरी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें जुर्माना और जेल की सजा तक का प्रावधान है इसलिए टैक्सपेयर्स के लिए आज 16 सितंबर 2025 आखिरी मौका है कि वे अपनी ITR फाइल कर दें।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read