अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

ITTF Rankings: सत्यन को पछाड़ शरत बने भारत के नंबर वन खिलाड़ी

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की गुरुवार को जारी सीनियर पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में गणशेखरन सत्यन को पछाड़ भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रैंकिंग के अनुसार शरत 31वें पायदान पर पहुंच गए और इसके साथ ही वह भारत के शीर्ष रैं

ITTF Rankings: सत्यन को पछाड़ शरत बने भारत के नंबर वन खिलाड़ी

Article Advertisement

भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की गुरुवार को जारी सीनियर पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग में गणशेखरन सत्यन को पछाड़ भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रैंकिंग के अनुसार शरत 31वें पायदान पर पहुंच गए और इसके साथ ही वह भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Article Advertisement

शरत ने पिछले महीने ओमान ओपन में खिताब हासिल किया था जो उनका पिछले 10 साल में पहला आईटीटीएफ खिताब था। इसकी बदौलत वह रैंकिंग सुधारने में सफल रहे। पिछले महीने ओमान ओपन जीतने वाले शरत ने सात स्थान की छलांग लगाकर 31वां स्थान हासिल किया। सत्यन एक स्थान खिसककर 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं। शरत के 6460 अंक और सत्यन के 6335 अंक हैं। शरत ने कहा, ''कोविड-19 महामारी के कारण इस समय जो नकारात्मकता फैली है, उसमें यह अच्छी खबर है। अच्छा लग रहा है। इस लॉकडाउन के दौरान खेल से दूर रहने के दौरान मुझे ऐसी ही खबर की जरूरत थी।'' भारत के उभरते युवा खिलाड़ी मुदित दानी नौ स्थान के सुधार के साथ अपने करियर में पहली बार शीर्ष 200 में स्थान बनाने में कामयाब रहे। वह 200वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा हरमीत देसाई 72वें, एंथनी अमलराज 100वें और मानव ठक्कर 139वें स्थान पर हैं। सीनियर महिला रैंकिंग में मणिका बत्रा 63वें जबकि सुर्तिथा मुखर्जी 95वें स्थान पर हैं। आईटीटीएफ ने इसके साथ ही कोरोना के कारण टूर्नामेंट शुरु होने तक रैंकिंग को स्थिर कर दिया है। कोरोना वायरस के कारण आईटीटीएफ ने अपने सभी टूर्नामेंट को 30 जून स्थगित किया है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read