अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

कोरोना पर जेल की सजा काट रहे कैदी का दावा: 3 महीने के लिए रिहा करो, मैं बना दूंगा कोविड-19 की दवा

कोरोना पर जेल की सजा काट रहे कैदी का दावा: 3 महीने के लिए रिहा करो, मैं बना दूंगा कोविड-19 की दवा कोरोना वायरस के खतरनाक कहर से पूरी दुनिया में हाहाकार है। कोविड-19 महामारी की दवा अब तक नहीं बनी है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में संकट की स्थिति है। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक इ

कोरोना पर जेल की सजा काट रहे कैदी का दावा: 3 महीने के लिए रिहा करो, मैं बना दूंगा कोविड-19 की दवा

Article Advertisement

कोरोना पर जेल की सजा काट रहे कैदी का दावा: 3 महीने के लिए रिहा करो, मैं बना दूंगा कोविड-19 की दवा कोरोना वायरस के खतरनाक कहर से पूरी दुनिया में हाहाकार है। कोविड-19 महामारी की दवा अब तक नहीं बनी है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में संकट की स्थिति है।

Article Advertisement

कोरोना वायरस के खात्मे के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी दवा बनाने में जुटे हैं। इस बीच अमेरिका की जेल में बंद एक कैदी ने दावा किया है कि वह इकलौता शख्स है, जो इसकी दवा बना सकता है। इस शख्स का नाम मार्टिन श्क्रेली है और वह एक फार्मास्यूटिकल कंपनी का कार्यकारी अधिकारी रह चुका है। उसे धोखाधड़ी के एक मामले में सात साल जेल की सजा हुई है। मार्टिन का कहना है कि उसे अणु संयोजन, प्रीक्लिनिकल ट्रायल और नैदानिक परीक्षण का लंबा अनुभव है। मुझे जेल से बाहर निकाल दिया जाए तो मैं दुनिया का कल्याण कर सकूं। उसने केवल तीन महीने की छूट मांगी है। उसका दावा है कि उसने और उसके सहयोगियों ने अब तक आठ मौजूदा दवाओं की खोज की है, जो कोरोना को हरा सकती है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख पार अमेरिका में भयंकर रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 600000 के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 6.03 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 25575 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई हैं। न्यूयॉर्क बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में न्यूयॉर्क इस वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। न्यूयॉर्क में अब तक 2.03 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 10834 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। इसके अलावा न्यू जर्सी में 68824 लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं और 2805 लोगों की मौत हुई है। मैसाचुसेट्स, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और लुइसियाना में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 20000 से अधिक है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read